UP Election 2022: यूपी में पहले चरण के लिए आज से शुरू होगा नामांकन का सिलसिला, इन सीटों पर रहेगी खास नजर
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना आज जारी होगी और साथ ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा. इस चरण में प्रदेश के 11 जिलों शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ की कुल 58 सीटों के लिए मतदान होगा. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है.
नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी जबकि नाम 27 जनवरी तक वापस लिए जा सकेंगे. मतदान 10 फरवरी को होगा और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों के बीच जोर आजमाइश होगी. इनमें कैराना, मुजफ्फरनगर, सरधना, मेरठ और नोएडा की सीटों पर खास नजर होगी.
BJP से अब तक 14 विधायकों ने दिया इस्तीफा
यूपी में तीन दिनों में 3 मंत्रियों और 6 बीजेपी विधायकों के इस्तीफे के बाद संभावना है कि ये सभी 9 लोग आज सपा की सदस्यता लेंगे. अखिलेश यादव की मौजूदगी में और स्वामी प्रसाद मोर्य के नेतृत्व में ये सभी नेता सपा में शामिल हो जाएंगे. मौर्य के मुताबिक सुबह 11 बजे घोषणा करेंगे कि वो और उनके समर्थक सपा की सदस्यता ले रहे हैं. करीब दोपहर 12.30 बजे सपा दफ्तर में ज्वाइनिंग होगी. सपा का दावा है कि अभी इस्तीफों का सिलसिला जारी रहेगा.
स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी ने यूपी कैबिनेट से मंत्रीपद से इस्तीफा दिया है. उनके अलावा विधायकों में ब्रजेश प्रजापति, रोशन लाल वर्मा, भगवती सिंह सागर, मुकेश वर्मा, विनय शाक्य और बाला अवस्थी ने इस्तीफा दे दिया है. बीजेपी से अब तक 14 विधायक इस्तीफा दे चुके है. इनमें राकेश राठौर, जय चौबे, माधुरी वर्मा और आर के शर्मा पहले ही सपा में शामिल हो चुके है जबकि अवतार सिंह भडाना आरएलडी में शामिल हो गए है.
ये भी पढ़ें-
ओपी राजभर इस बार बीजेपी को कितनी सीटों पर पहुंचाएंगे नुकसान, ‘घोषणापत्र’ में बताया क्यों है अखिलेश यादव पर भरोसा
UP Election 2022: यूपी में BJP के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने, जल्द होगा एलान
About the Author
Team My Nation News
Team My Nation News