UP Election 2022: संजय राउत का बड़ा दावा, 10 और मंत्रियों का होगा इस्तीफा, बोले- समझ लीजिए किस तरफ जा रहा इलेक्शन

Sanjay Raut: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) में इस्तीफों की झड़ी लगी है. अब तक 14 विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं. इस बीच, शिवसेना सांसद (Shiv Sena MP) संजय राउत (Sanjay Raut) ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि 10 और मंत्री योगी सरकार (Yogi Government) से इस्तीफा देंगे. ये हवा किस ओर बह रही है आप समझ लीजिए.

संजय राउत ने कहा, ‘मैंने कल कहा था कि ये इस्तीफों का आंकड़ा बढ़ता जाएगा. आप देखिए. पांच साल से लोग दबाव में काम कर रहे थे. वैसे काम तो कुछ नहीं हुआ है, सिर्फ इवेंट हुआ है. देश के लोगों के जो सवाल थे वो तो वैसे ही हैं. 80 प्रतिशत बनाम 20 प्रतिशत कहने से वोटों का ध्रुवीकरण हो सकता है, लेकिन देश का विकास नहीं हो सकता. लोग परिवर्तन चाहते हैं और जब मंत्री ही छोड़कर जा रहे हैं तो आप समझ लीजिए कि हवा किस ओर बह रही है.'

ये भी पढ़ें- Alwar Rape Case: अलवर रेप कांड पर तेज हुई सियासत, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर बोले- कांग्रेस शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था पर ध्यान नहीं

UP Election 2022: यूपी में पहले चरण के लिए आज से शुरू होगा नामांकन का सिलसिला, इन सीटों पर रहेगी खास नजर

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News