Alwar Rape Case: राजस्थान के अलवर जिले में मानसिक रूप से कमजोर एक नाबालिग के बदहाल व घायल अवस्था में मिलने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि मेडिकल बोर्ड की जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई है. प्राइवे पीड़िता खुद ही तिजारा पुल पर पहुंची थी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता ने गांव से शहर तक ऑटो में यात्रा की और अपने आप पुल तक पहुंची थी. वीडियो और अन्य तकनीकी सबूत से इसकी पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि यह जांच की जा रही है कि आखिर नाबालिग के साथ ऐसा क्या हुआ जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

14 साल की किशोरी मंगलवार रात अलवर जिले में मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक पुल पर बदहाल अवस्था में मिली थी और शरीर पर गंभीर चोटें थीं. जयपुर के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

अलवर की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने संवाददाताओं को बताया कि ‘‘हम नाबालिग लड़की की आवाजाही का पता लगाने में सफल रहे और उस ऑटो का पता लगाया है जिसमें नाबालिग ने 8-10 अन्य यात्रियों के साथ यात्रा की थी. फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को ऑटो में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. ऑटो चालक से पूछताछ की गई और अब उसमें यात्रा करने वाले यात्रियों से पूछताछ की जायेगी.’’

उन्होंने बताया कि ‘‘नाबालिग गांव से करीब 25 किलोमीटर का सफर तय कर ऑटो से अलवर शहर पहुंची और वहां से खुद ही पुल की ओर पहुंची.’’ उन्होंने कहा कि लड़की की मेडिकल रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है और पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने कहा कि विभिन्न स्थानों से एकत्रित किए गए सीसीटीवी फुटेज मे वह शहर के कई इलाकों और पुल पर चलती हुए दिखाई दे रही है लेकिन पुल पर किसी भी कैमरे में वह बदहाल स्थिति में नहीं दिखाई दे रही है.

इस बीच बाल मनोवैज्ञानिक और अन्य दिव्यांग विशेषज्ञों ने भी नाबालिग के साथ क्या हुआ इस बारे में उससे जानने की कोशिश की. पुलिस अब एक प्रश्नावली तैयार कर रही है जो विशेषज्ञों के माध्यम से नाबालिग से पूछी जाएगी.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मानसिक रूप से निशक्त 15 वर्षीय किशोरी के कथित बलात्कार की घटना को लेकर कांग्रेस को घेर रही है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा ‘‘ ऐसा क्यों है कि उत्तर प्रदेश में जाकर प्रियंका गांधी वाद्रा कहती हैं कि ‘‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’’ . लेकिन राजस्थान में जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां उनके सुर ‘‘लड़की हो तो लड़ना मना है और चुप रहना ही पड़ेगा’’ में बदल जाते हैं.’’

श्रीनगर और दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, गाजीपुर मंडी में संदिग्ध बैग में मिले IED को किया गया डिफ्यूज

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट