Delhi Coronavirus: दिल्ली में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाया जाने वाला वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) शुक्रवार रात से लागू हो गया है. राजधानी में सभी गैर-जरूरी गतिविधियों पर अगले 55 घंटों के लिए रोक लगा दी गई है. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने एक जनवरी के अपने आदेश के तहत शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लगाया है.

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि पिछले सप्ताह जारी DDMA के दिशानिर्देशों के अनुपालन के तहत वीकेंड (15-16 जनवरी) को मेट्रो ट्रेन सेवाएं नियमित रहेंगी. कर्फ्यू के दौरान मेट्रो सेवाएं और सार्वजनिक परिवहन बसें पूरी सीट क्षमता के साथ चलेंगी लेकिन खड़े होकर यात्रा की अनुमति नहीं होगी.

आवश्यक सेवाओं के लिए पिछले सप्ताह जारी किए गए ई-पास कर्फ्यू के दौरान मान्य होंगे. वीकेंड के कर्फ्यू के दौरान किराना, सब्जियां और फल, दवाएं, दूध सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के कारोबार को छोड़कर बाजार बंद रहेंगे.

दिल्ली में कोविड के 24,383 नए मामले आए, 34 की मौत

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड के 24,383 नए मामले सामने आए जबकि 34 मरीजों की मौत हो गई. वहीं संक्रमण दर बढ़कर 30.64 फीसदी दर्ज की गई. नए मामलों की संख्या हालांकि गुरुवार की तुलना में कम है, लेकिन संक्रमण दर में वृद्धि हुई है.

गुरुवार को दिल्ली में कोविड के 28,867 मामले सामने आए थे, जो महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सबसे अधिक वृद्धि है. वहीं, 31 मरीजों की मौत हो गई थी जबकि संक्रमण दर 29.21 प्रतिशत थी. दिल्ली में इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक वृद्धि तब दर्ज की गई थी, जब पिछले साल 20 अप्रैल को 28,395 मामले सामने आए थे. आंकड़े के मुताबिक, शुक्रवार की संक्रमण दर एक मई के बाद सबसे ज्यादा है, जब यह 31.61 फीसदी थी.

ये भी पढ़ें-

ट्रेनों में अब नहीं होंगे Guard, बदला नाम, रेल मंत्रालय ने जारी किया नया आदेश

UP Election 2022: पिछड़ा बनाम बीजेपी, हकीकत और फ़साना – जानिए अब बीजेपी ने चल दिया कौन सा ब्रह्मास्त्र?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया