PM Modi आज 150 से ज्यादा स्टार्टअप कारोबारियों के साथ करेंगे बातचीत, इनोवेशन से राष्ट्रीय जरूरत को पूरा करने पर होगा जोर

PM Modi to interact with Startups on 15th January: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्टार्टअप कारोबारियों से बातचीत करेंगे. कृषि, स्वास्थ्य, उद्यम प्रणाली, अंतरिक्ष, उद्योग 4.0, सुरक्षा, फिनटेक, पर्यावरण आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप इस बातचीत मैं भाग लेंगे.

ग्रोइंग फ्रॉम रूट्स, नजिंग द डीएनए, फ्रॉम लोकल टू ग्लोबल, भविष्य की प्रौद्योगिकी, विनिर्माण क्षेत्र में चैंपियंस का निर्माण और सतत विकास सहित मूल विषयों के आधार पर 150 से अधिक स्टार्टअप उद्योगों को छह वर्किंग ग्रुप में विभाजित किया गया है. बातचीत के दौरान प्रत्येक ग्रुप बताए गए मूल विषय पर प्रधानमंत्री के समक्ष एक प्रस्तुति देगा.

बातचीत का क्या है उद्देश्य

बातचीत का उद्देश्य यह समझना है कि देश में नवाचार पर जोर देकर स्टार्टअप उद्योग किस प्रकार राष्ट्रीय जरूरतों के प्रति अपना योगदान दे सकते हैं. आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा 10 से 16 जनवरी 2022 तक एक सप्ताह चलने वाले कार्यक्रम, "सेलिब्रेटिंग इनोवेशन इको-सिस्टम", का आयोजन किया जा रहा है.

यह आयोजन स्टार्टअप इंडिया पहल के शुभारंभ की छठी वर्षगांठ का प्रतीक है. प्रधानमंत्री का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए स्टार्टअप उद्योगों की क्षमता में दृढ़ विश्वास रहा है. यह 2016 में स्टार्टअप इंडिया की प्रमुख पहल के शुभारंभ में परिलक्षित हुआ. सरकार ने स्टार्टअप उद्योगों की प्रगति और उन्नति को बढ़ावा देने के लिए एक सक्षम वातावरण तैयार करने की दिशा में काम किया है. इसका देश में स्टार्टअप इको-सिस्टम पर जबरदस्त प्रभाव पड़ा है और इससे देश में क्षेत्र में अत्यधिक प्रगति हुई है.

ये भी पढ़ें-

CDS जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर कैसे हुआ था हादसे का शिकार, वायुसेना ने बयान जारी कर बताया

ट्रेनों में अब नहीं होंगे Guard, बदला नाम, रेल मंत्रालय ने जारी किया नया आदेश

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News