Indian Army Day 2022: सेना दिवस के मौके पर आज थलसेना की ताकत देखने को मिलेगी. इस मौके पर थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे (Army Chief General MM Naravane) राजधानी दिल्ली में कैंट स्थित करियप्पा ग्राउंड में परेड की सलामी लेंगे. करियप्पा ग्राउंड में परेड सुबह 10.20 पर शुरू हो जाएगी. परेडा को सिर्फ DD/ANI को कवरेज करने की अनुमति है.

इ‌स साल की परेड इसलिए खास है क्योंकि पहली बार भारतीय सैनिकों की नई कॉम्बेट यूनिफार्म की झलक देखने को मिलेगी. डिजिटल पैटर्न पर NFIT द्वारा तैयार की गई इस यूनिफार्म को ही सैनिक युद्ध के मैदान और ऑपरेशनल एरिया में पहना करेंगे. थलसेना प्रमुख सैनिकों को संबोधित भी करेंगे.

सेना दिवस पर जैसलमेर में दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन

आज दुनिया का सबसे बड़ा झंडा जैसलमेर की धरती पर फहराएगा. सेना दिवस के मौके पर लगने वाला तिरंगा 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है. इसका वजन करीब एक हजार किलो है. इस झंडे की खास बात ये है कि इसको खादी ग्रामोद्योग ने बनाया है. देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर जैसलमेर में सेना के वॉर म्यूजियम के पास पहाड़ी की चोटी पर खादी से बना दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर और लेह के बाद जैसलमेर तीसरा स्थान होगा जहां दुनिया का सबसे बड़ा खादी का झंडा फहराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि झंडा लगभग 37,500 वर्ग फीट एरिया में फैला है. आज सेना के कई बड़े अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य लोग इसको देखने आएंगे और उस दिन इस मौके पर मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें-

CDS जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर कैसे हुआ था हादसे का शिकार, वायुसेना ने बयान जारी कर बताया

Train Guard Name Changed: ट्रेनों में अब नहीं होंगे Guard, बदला नाम, रेल मंत्रालय ने जारी किया नया आदेश

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया