Fact Check OF Priyanka Gandhi Vadra Photo: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का बुधवार यानी 12 जनवरी को जन्मदिन था. इस मौके पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने ट्विटर पर प्रियंका के साथ की फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. दरअसल, रॉबर्ट वाड्रा ने जो प्रियंका के साथ की तस्वीर शेयर की वो 2020 की थी, जो उन्होंने दो साल पहले 18 फरवरी 2020 को शादी की सालगिरह पर शेयर की थी.

इस फोटो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी फीलिंग्स भी शेयर की है और हैप्पी बर्थडे प्रियंका लिखा है. हालांकि, अब ये फोटो सोशल मीडिया पर फेक न्यूज के तहत फैलाई जा रही है. प्रियंका-रॉबर्ट की इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है कि देश में कोरोना के मामले इतने गंभीर हैं, जबकि ये लोग पार्टी का आयोजन कर रहे हैं और मास्क भी नहीं लगाया है. कई राजनीतिक पार्टियों के लोग इनकी इस फोटो को ऐसी ही फेक न्यूज के साथ शेयर कर रहे हैं.

हमने पड़ताल में पाया कि शेयर की हुई ये तस्वीर इससे पहले रॉबर्ट वाड्रा ने साल 2020 में शादी की सालगिरह पर 18 फरवरी को शेयर की थी. इस तस्वीर को एक बार फिर से उन्होंने 2022 में प्रियंका के बर्थडे पर शेयर की है. इससे ये साफ है कि ये तस्वीर कोरोना महामारी के देश में दस्तक देने से पहले की है.

प्रियंका के जन्मदिन पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा है, " आप मेरी हंसी, उत्साह, दया और शक्ति हैं. आप मुझे, बच्चे और आपके आस-पास के अन्य लोगों को हर दिन बेहतर तरीके से जीने का कारण देती हैं. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे, आप हमेशा यूं ही मुस्कुराती और जगमगाती रहें."

ये भी पढ़ें-

<a title="UP Election: गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे CM योगी, जानिए इसी सीट को क्यों चुना, यहां से कब-कब रहे सांसद?" href="https://www.abplive.com/elections/up-election-cm-yogi-will-contest-from-gorakhpur-know-how-many-times-have-been-mps-from-here-2039246" target="">UP Election: गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे CM योगी, जानिए इसी सीट को क्यों चुना, यहां से कब-कब रहे सांसद?

<a title="Punjab Election: कांग्रेस ने किया 86 उम्मीदवारों का एलान, CM चन्नी चमकौर साहिब और सिद्धू अमृतसर पूर्व से लड़ेंगे चुनाव" href="https://www.abplive.com/elections/congress-releases-list-for-candidates-on-86-seats-in-upcoming-punjab-polls-2039249" target="">Punjab Election: कांग्रेस ने किया 86 उम्मीदवारों का एलान, CM चन्नी चमकौर साहिब और सिद्धू अमृतसर पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया