Corona Update: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की ओर से मुंबई के कई सार्वजनिक जगहों पर कोरोना की आरटी-पीसीआर (RT-PCR) और एंटीजन जांच ( Antigen test) की जाती थी, वो फिलहाल पूरी तरह से बंद कर दी गई है. टेस्टिंग को पूरी तरह से बंद करने के पीछे इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की नई गाइडलाइंस का हवाला दिया गया है.

वहीं, पिछले 4-5 दिनों से मुंबई में कोरोना से संक्रमित मरीजों के आकड़ो में गिरावट दर्ज की गई है. मुंबई में संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में संभवतः गिरावट इसलिए भी हुई है, क्योंकि बीएमसी ने बीते कुछ दिनों से मुंबई के सार्वजनिक जगहों जैसे चौपाटी, बाजार और रेलवे स्टेशन में आरटी-पीसीआर और एंटीजन टेस्ट बंद कर दिया है. आईसीएमआर (ICMR) की तरफ से 10 जनवरी को कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई थी.

मुंबई में बीते तीन दिनों का टेस्टिंग का आंकड़ा-

12 जनवरी 2022- 67,339

13 जनवरी 2022- 63,031

14 जनवरी 2022- 54,924

जनवरी के पहले हफ्ते तक बीएमसी (BMC) की तरफ से मुंबई शहर में रोजाना औसतन 70 हजार टेस्ट किए जाते थे. बीएमसी की मेयर किशोरी पेडणेकर का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि टेस्टिंग बंद कर दी गई है, वो इस बात की जानकारी लेकर जवाब देंगी.

वहीं, मुंबई के प्रमुख लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से आने वाले यात्री मुंबई पहुंच रहे हैं. जहां कुछ दिनों पहले तक दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रिओं के लिए बीएमसी (BMC) की टेस्टिंग टीम दिखाई देती थी, हालांकि अब यहां कोई बूथ नहीं है, ना ही कोई टेस्टिंग हो रही है और ना ही किसी भी तरह से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की ही जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

<a title="UP Election: गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे CM योगी, जानिए इसी सीट को क्यों चुना, यहां से कब-कब रहे सांसद?" href="https://www.abplive.com/elections/up-election-cm-yogi-will-contest-from-gorakhpur-know-how-many-times-have-been-mps-from-here-2039246" target="">UP Election: गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे CM योगी, जानिए इसी सीट को क्यों चुना, यहां से कब-कब रहे सांसद?

<a title="Punjab Election: कांग्रेस ने किया 86 उम्मीदवारों का एलान, CM चन्नी चमकौर साहिब और सिद्धू अमृतसर पूर्व से लड़ेंगे चुनाव" href="https://www.abplive.com/elections/congress-releases-list-for-candidates-on-86-seats-in-upcoming-punjab-polls-2039249" target="">Punjab Election: कांग्रेस ने किया 86 उम्मीदवारों का एलान, CM चन्नी चमकौर साहिब और सिद्धू अमृतसर पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया