IMD Weather News: दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में भारी ठंड पड़ रही है. कश्मीर से लेकर पंजाब, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड़ सहित पूर्वी भारत के सभी जिलों में शीत लहर का कहर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. दिल्ली में विभिन्न जगहों पर तापमान 8 डिग्री से कम दर्ज किया गया है. विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक दिल्ली में घने से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है.

आईएमडी के अनुसार, शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 51 से 200 मीटर दृश्यता के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर दृश्यता के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है. वहीं, कश्मीर इस समय भीषण सर्दी की चपेट में है.

कश्मीर में चिल्लई कलां ने बढ़ाई ठंड

कश्मीर में 21 दिसंबर से लकेर 31 जनवरी तक के समय को चिल्लई कलां के नाम से जाना जाता है. यह 40 दिन का सर्दियों का सबसे ठंडा समय होता है. यही वजह है कि कश्मीर इन दिनों भीषम ठंड की चपेट में है और घाटी में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे तक लुढ़क गया है.

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रात का तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री नीचे चला गया है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पारा शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे एक दिन पहले यह शून्य से 3.4 डिग्री नीचे था.

उन्होंने बताया कि अगले चार दिन तक घाटी में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. इसके अलावा उन्होंने वादी में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना भी जताई है. मौसम विभाग के अनुसार इस समय कश्मीर में सबसे ठंडा इलाका द्रास रहा है जहां पर न्यूनतम तापमान -27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Haridwar Hate Speech: हरिद्वार ‘धर्म संसद’ में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में धर्मगुरु यति नरसिंहानंद गिरफ्तार

UP Election 2022: रैली में भीड़ जुटाने से मुश्किल में समाजवादी पार्टी, चुनाव आयोग ने दिया नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया