UP Elections: यूपी ATS के आईजी रहे असीम अरुण BJP में शामिल, स्वतंत्र देव बोले- दलित समाज में जाएगा संदेश

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले पूर्व आईपीएस और यूपी एटीएस के आईजी रहे असीम अरुण आज बीजेपी में शामिल हो गए. वह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान केंद्रीय मंत्री और पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर मौजूद रहे.

पुलिस अधिकारियों के लिए BJP की सरकार में रहा स्वतंत्र माहौल- असीम

पार्टी में शामिल होने के बाद असीम अरुण ने कहा, ‘’मैं पूरा प्रयास करूंगा कि परिकल्पना के अनुसार मुझे जो अवसर दिया गया है, मैं उसके अनुरूप कार्य करूं. मैं आपको बता सकता हूं कि पुलिस अधिकारियों के लिए BJP की सरकार के दौरान सबसे ज़्यादा स्वतंत्र माहौल रहा. किसी अधिकारी के पास कभी सिफारिश नहीं आई.’’

असीम अरुण ने पुलिस कमिश्नर पद से VRS लिया था

वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, ‘’पार्टी में शामिल होने पर मैं असीम अरुण जी का दिल से स्वागत करता हूं, ईमानदार अधिकारी के पार्टी में आने से पार्टी का कद बढ़ेगा और दलित समाज में एक संदेश जाएगा.’’ पिछले दिनों असीम अरुण ने पुलिस कमिश्नर पद से VRS लिया था.

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘’सपा में दंगा करने वाले शामिल होते हैं, जबकि बीजेपी में दंगा रोकने वाले आते हैं. सपा के एक प्रत्याशी जेल में हैं तो एक बेल पर. बीजेपी और सपा में यही फर्क है जो साफ है.’’

यह भी पढ़ें-

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 71 हजार से ज्यादा केस दर्ज, ओमिक्रोन से 7743 लोग संक्रमित

Telangana: माचिस के डिब्बे में फिट हो जाती है ये सिल्क साड़ी, तेलंगाना के बुनकर ने किया कमाल

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News