Covid-19 Vaccination in India: कोरोना महामारी के बीच भारत में टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने टीकाकरण के 1 साल पूरा होने पर भारत के टीकाकरण अभियान को "दुनिया में सबसे सफल" बताया है. देश में कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 156.76 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है. पिछले 24 घंटों में 66 लाख से अधिक वैक्सीन (Vaccine) खुराक दी गई है. स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण (Vaccination ) अभियान को सफल बनाने के लिए देश के लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी है.

भारत में टीकाकरण दुनिया का सबसे सफल अभियान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को एक साल पूरा हो गया है. पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान ‘सबके प्रयास’ के साथ आज दुनिया का सबसे सफल टीकाकरण अभियान है. मैं सभी स्वास्थ्य कर्मियों, वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई देता हूं.

आज विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को 1 वर्ष पूर्ण हो गया है।

PM @NarendraModi जी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान ‘सबके प्रयास’ के साथ आज दुनिया का सबसे सफल टीकाकरण अभियान है।

मैं सभी स्वास्थ्य कर्मियों, वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई देता हूँ। #1YearOfVaccineDrive pic.twitter.com/IvoX3Z9Nso
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) January 16, 2022

भारत में करीब 66 फीसदी आबादी को पहला टीका

वैक्सीनेशन को लेकर दुनिया की बात करें तो दुनिया में करीब 60 फीसदी आबादी को पहला टीका अब तक लग चुका जबकि 51 फीसदी आबादी को दोनों टीके लग चुके हैं.
भारत को देखें तो करीब 66 फीसदी आबादी को पहला टीका लग गया है जबकि 47 फीसदी आबादी को दोनों डोज लगाने में कामयाबी मिली है. वहीं भारत में किशोरों का वैक्सीनेशन (Child vaccination) भी तेज गति से जारी है. नए साल पर तीन जनवरी से शुरू हुए 15-18 आयु वर्ग के बच्चों के वैक्सीनेशन कार्यक्रम ने भी बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 13 जनवरी तक तीन करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई. इस बीच देश में कई जगहों पर पाबंदियां लागू है. वही देश के कई हिस्सों में कोविड नियमों के पालन में सख्ती बरती जा रही है.

ये भी पढ़ें: Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 71 हजार से ज्यादा केस दर्ज, ओमिक्रोन से 7743 लोग संक्रमित

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया