PM Speech On WEF: विश्व आर्थिक मंच (WEF) के ऑनलाइन आयोजित होने जा रहे पांच दिवसीय दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन के पहले ही दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘विश्व के हालात’ विषय पर विशेष संबोधन देंगे. ‘दावोस एजेंडा’ शिखर सम्मेलन का आयोजन लगातार दूसरे साल डिजिटल तरीके से हो रहा है. इस सम्मेलन के दो वर्चुअल सत्र होंगे जिनमें पहला कोविड-19 पर और दूसरा चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रौद्योगिकी सहयोग पर होगा.

प्रधानमंत्री मोदी का विशेष संबोधन भारतीय समय के अनुसार आज रात साढ़े 8 बजे से होगा. उनके बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो का संबोधन मंगलवार को होगा.

विश्वभर के नेता साझा करेंगे अपना दृष्टीकोण

कार्यक्रम की घोषणा करते हुए डब्ल्यूईएफ ने कहा कि ‘दावोस एजेंडा 2022’ ऐसा पहला वैश्विक मंच होगा जहां विश्वभर के महत्वपूर्ण नेता 2022 के लिए अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे. इस कार्यक्रम का विषय ‘विश्व के हालात’ है. डब्ल्यूईएफ को कोरोना वायरस महामारी के कारण सालाना बैठक का आयोजन रद्द करना पड़ा है.

विश्व के सामने जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतिंया भी

इस कार्यक्रम का विषय ‘विश्व के हालात’ है. विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष क्लॉस श्वाब ने कहा कि हर कोई उम्मीद कर रहा है कि 2022 में कोविड-19 महामारी और इससे उत्पन्न संकट धीरे-धीरे कम होने लगेगा. हालांकि जलवायु परिवर्तन समेत बड़ी वैश्विक चुनौतियां मुंह बाए खड़ी हैं.

UP Elections: दिल्ली में आज फिर UP BJP कोर कमेटी की बैठक, शाह-नड्डा समेत बड़े नेता मौजूद रहेंगे, बाकी बचे उम्मीदवारों के नाम पर होगा मंथन

UP Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की 150 प्रत्याशियों की लिस्ट, चुनाव के लिए संजय सिंह ने किया ये दावा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट