Uttarakhand Election Ghoshnapatra 2022: कांग्रेस के कद्दावर नेता और उत्तराखंड में पार्टी का चेहरा हरीश रावत उत्तराखंड में इन दिनों चुनावी गतिविधियों में काफी मशरूफ हैं. इस बीच उन्होंने एबीपी न्यूज़ के चुनावी कार्यक्रम ‘घोषणापत्र’ में शिरकत की और राज्य में कांग्रेस पार्टी इस बार क्या क्या करने का इरादा रखती है, उसे जनता के सामने पेश किया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई ज्वलंत और बड़े सवालों के जवाब दिए.

हरीश रावत के लिए इस बार का चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. उनके सामने उत्तराखंड में कांग्रेस की वापसी कराने की जिम्मेदारी है. इस बार वो तीन तिगाडा काम बिगाड़ा जैसे नारे देकर बीजेपी पर हमला कर रहे हैं लेकिन उन्हें याद रखना होगा कि सामने बीजेपी की वो सरकार है जिसके पास मोदी जैसा चेहरा है जो किसी भी सियासी गणित को बदलने की ताकत रखते हैं.

हरीश रावत की गिनती कांग्रेस के धुरंधर नेताओं में होती है. कांग्रेस और गांधी परिवार से उनकी वफादारी भी जगजाहिर है. वो खुद को कांग्रेस का बालिका वधू तक कहते हैं. बीते साल पंजाब में जब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई तो उसमें हरीश रावत ही संकटमोचक बनकर उभरे थे. लेकिन कुछ दिनों पहले बीच चुनावी समर में अपने हाथ बंधे होने का बयान देकर हरीश रावत ने खलबली मचा दी थी.

हरीश रावत का सियासी सफर

73 साल के हरीश रावत 2014 में पहली बार तब उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री बने थे, जब कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को हटाया था. लेकिन 2017 के चुनाव में न सिर्फ हरीश रावत की सरकार चली गई बल्कि खुद हरीश रावत सीएम रहते हुए दो सीटों से चुनाव हार गए थे. लेकिन इस चुनाव में हरीश रावत नए सिरे से ताल ठोंक रहे हैं. चुनावी सर्वे भी इशारा कर रहे हैं कि उत्तराखंड के सीएम पद के लिए हरीश रावत की लोकप्रियता दूसरे नेताओं से ज्यादा है.

हरीश रावत का अपना सियासी कद है…वो चार बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं. उन्हें यूपीए सरकार में केंद्र में मंत्री बनने का भी मौका मिला. वो उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके है. इस बार हरीश रावत ड्राइविंग सीट पर दिख रहे हैं. उत्तराखण्ड में पार्टी के भीतर उनके सभी बड़े प्रतिद्वन्दी साल 2016 में ही बगावत करके बाहर जा चुके हैं और उनकी राह आसान कर चुके हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब में चुनाव की तारीख टली, अब 20 फरवरी को होगी वोटिंग

PM Security Breach: पीएम का काफिला फिर रोकने की धमकी देते हुए वकीलों को आया कॉल

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट