Covid Cases in India: भारत मे दिसंबर के बाद से लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. हर दिन मामले बढ़ रहे है, लेकिन पिछले चार दिनों से हर दिन लगभग ढाई लाख के करीब मामले रिपोर्ट हो रहे हैं. क्या भारत मे कोरोना के मामलों का पीक आ गया है और अब नए केस में कमी आएगी? 14 जनवरी को देश में 2,64,202 नए मामले और पॉजिटिविटी रेट 14.78% दर्ज किया गया. 15 जनवरी को 2,68,833 नए मामले और पॉजिटिविटी रेट 16.66% सामने आया. वहीं 16 जनवरी को 2,71,202 नए मामले और पॉजिटिविटी रेट 16.28% दर्ज हुआ. 17 जनवरी को कोरोना के 2,58,089 नए मामले सामने आए और पॉजिटिविटी रेट 19.65% रिकॉर्ड किया गया.

पिछले चार दिनों औसत ढाई लाख के पास रोजाना नए मामले सामने आ रहे है, हालांकि पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन संक्रमण के केस उतने ही बने हुए है. जिसके बाद ये सवाल है की क्या भारत में इस लहर का कोरोना संक्रमण पीक पर आ गया है. क्या अब और ज्यादा केस नहीं आयेंगे और मामलों में कमी आएगी. जानकारों का मानना है कि भारत मे अभी तक कोरोना का पीक नहीं आया है. ये भारत मे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर आने की उम्मीद है, जैसे पिछली दोनों संक्रमण की लहरों में हुआ था.

एम्स में कम्युनिटी मेडिसिन के डॉ पुनीत मिश्रा के मुताबिक कुछ राज्यों में केस कमी दर्ज की गई है. महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना केस कम हुए हैं, लेकिन कोरोना की लहर आ गई है और खत्म होना शुरू हुई है ये नहीं कहा जा सकता है. भारत मे अलग अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर पीक आएगा.

कुछ ऐसा ही कहना है एम्स में कम्युनिटी मेडिसिन के एडिशनल प्रोफेसर डॉ हर्षल साल्वे का. उनका भी मानना है कि अलग राज्य में अलग-अलग समय पर कोरोना का पीक आएगा. पूरे भारत की बात करें तो मौजदा हालात में फरवरी के मध्य तक पीक आने की आशंका है. डॉ हर्षल साल्वे कहते हैं कि अगर हम मेट्रो सिटी की बात करें तो दिल्ली-मुंबई में अभी यह पीक पर है. अगले एक-दो हफ्ते में यहां पर केस कम होना शुरू हो जाएंगे. बाकी के राज्य में या नॉर्थ-ईस्ट में या ग्रामीण इलाकों की बात करें तो हो सकता है वहां कुछ समय बाद पीक आए.

इंडियन पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन के अध्यक्ष और एम्स में कम्युनिटी मेडिसिन के डॉ संजय राय के मुताबिक कुछ भी हम कर लें, केस को रोक पाना संभव नहीं है. दुनिया का कोई देश नहीं रोक पा रहा है. कोई भी एक्शन, चाहे लॉकडाउन लगाना हो या नाईट कर्फ्यू. रफ्तार स्लो हो सकती है, लेकिन रोक नहीं सकते है. एक साथ पूरे देश मे पीक नहीं आ सकती है. हर देश मे इंफेक्शन रेट अलग-अलग है, क्योंकि ये पुरानी इम्युनिटी पर निर्भर करता है. पहले कितनी इम्युनिटी हो चुकी है. दिल्ली मुम्बई में इंफेक्शन काफी ज्यादा था तो यहां पीक जल्दी आना चाहिए और वो महीने के अंत तक प्लस माइनस 10 दिन हो सकता है. ग्रामीण इलाकों में थोड़ा इंफेक्शन स्लो होता है तो उसको देखकर लगता है कि फरवरी मध्य से फरवरी के आखिर तक पीक आ जाना चाहिए. पिछले 20 दिनों में कोरोना के मामलों में हर दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट में भी. बढ़त दर्ज हुई है.

28 दिसंबर को 6,538 नए केस आए और पॉजिटिविटी रेट 0.61% था.

1 जनवरी को 22,775 नए मामले सामने आए और केस पॉजिटिविटी रेट 2.05% था.

5 जनवरी को 58,097 नए मामले सामने आए और केस पॉजिटिविटी रेट 5.03% हो गया.

10 जनवरी को 1,79,723 नए केस और पॉजिटिविटी रेट 13.29% था.

15 जनवरी नए मामले 2,68,833 और पॉजिटिविटी रेट 16.66% था.

ये भी पढ़ें- Republic Day: इस बार और भव्य होगा फ्लाइपास्ट, जगुआर, रफाल, सुखोई फाइटर जेट समेत 75 एयरक्राफ्ट लेंगे हिस्सा

ये भी पढ़ें- CM योगी का Akhilesh Yadav पर निशाना, टिकट बंटवारे को लेकर कही ये बड़ी बात

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट