यूपी में अभी नहीं सुलझी टिकट बंटवारे की गुत्थी, सहयोगी दलों से आज होगी बीजेपी हाईकमान की बैठक, आज फिर चलेगा बीजेपी में टिकट बंटवारे पर बैठकों का दौर

उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए दिल्ली में बीजेपी चुनावी मंथन चला. सोमवार की दोपहर से शुरू हुई बैठक देर रात तक चली. इस बैठक में बीजेपी ने तमाम बड़े नेता और यूपी बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद रहें. इस चुनावी महामंथन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, बीएल संतोष, सुनील बंसल और यूपी बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान शामिल हुए.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, अन्नपूर्णा देवी और संजीव चौरसिया जैसे नेता बैठक में मौजूद थे. इस मंथन का मुख्य एजेंड़ा गठबंधन में दी जाने वाली सीटों का आंकड़ा तय करना था. सूत्रों के हवाले से खबर है कि गठबंधन दलों को दी जाने वाली सीट की संख्या तय हो चुकी है.

Delhi | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath and Union Minister Arjun Ram Meghwal along with other party leaders take part in a meeting underway at BJP headquarters pic.twitter.com/GBRun1phcZ
— ANI (@ANI) January 17, 2022

बीजेपी कार्यालय में हुई इस चर्चा के बाद देर रात एक बैठक यूपी बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के घर पर भी हुई, जहां सीट शेयरिंग को लेकर अपना दल की अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के साथ लंबा मंथन चला. अब बैठक का दौर आज फिर बीजेपी दफ्तर में होगा जिसमें सीट शेयरिंग पर अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद के साथ चर्चा होगी. अगर सब  ठीक रहा तो इसका एलान भी हो सकता है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News