UP Election: यूपी में पीएम मोदी का वर्चुअल प्रचार, नमो एप से बीजेपी कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र, 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं से संवाद

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे. निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मोदी का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा.

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने कार्यक्रम की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी और लोगों से इस विषय में नमो ऐप के जरिए अपने विचार एवं सुझाव साझा करने को कहा है. पीएम काशी में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान पीएम मुख्य रुप से बूथ अध्यक्षों के साथ बातचीत करेंगे.

कार्यक्रम में विधायक और क्षेत्रीय पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

बूथ अध्यक्ष के नाम प्रदेश आलाकमान को भेज दिए गये हैं. कार्यक्रम में विधायक, क्षेत्रीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी भी वर्चुअली जुड़ेंगे. यानी तैयारी मुकम्मल कर ली गई है. उन्होंने आगे कहा कि बताया कि सांसद बनने के बाद से अब तक पीएम 31 बार बनारस का दौरा कर चुके हैं.

काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम सुबह 11 बजे नमो ऐप के जरिए संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री प्रमुख रूप से सभी बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे. उन्हें जीत का मंत्र देंगे.

गृहमंत्री अमित शाह 23 जनवरी से करेंगे पूरे उत्तर प्रदेश का दौरा

यूपी चुनावों के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह के 23 जनवरी से पूरे उत्तर प्रदेश का दौरा करने की संभावना है. गृहमंत्री के इस दौरे पर सबकी निगाहें टिकी है. क्योंकि 2017 में गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसे ही यूपी प्रवास कर बीजेपी को बंपर जीत दिलाई थी. जिसके बाद से पॉलटिकल पंडित अमित शाह को बीजेपी का चाणक्य कहने लगे थे. इस बार भी अमित शाह यूपी में हर जिले का दौरा करने की तैयारी में है. ऐसे में बीजेपी को अपने चाणक्य से बहुत उम्मीदें हैं.

UP Election: यूपी में अभी नहीं सुलझी टिकट बंटवारे की गुत्थी, सहयोगी दलों से आज होगी BJP हाईकमान की बैठक, फिर चलेगा टिकट बंटवारे पर बैठकों का दौर

Uttarakhand Election 2022: ‘यमराज कहे कि BJP से बात कर लो..तो कहूंगा मौत दे दो’, कहते हुए रो पड़े हरक सिंह रावत

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News