Actress Assault Case: यौन उत्पीड़न के आरोपी अभिनेता दिलीप ने सोमवार को केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर अपने खिलाफ मुकदमे से संबंधित खबरों के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगाने का आग्रह किया है. दिलीप यौन उत्पीड़न के आरोप में मुकदमे का सामना कर रहे हैं.

मामला तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करने वाली एक अभिनेत्री से जुड़ा है, जिनका कथित तौर पर 17 फरवरी, 2017 को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था और उनकी ही कार के अंदर दो घंटे तक उनसे छेड़छाड़ की थी.
उन्ही में से कुछ आरोपियों ने अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने के लिए पूरी घटना का वीडियो बना लिया था.

अभिनेता ने बंद कमरे में सुनवाई की मांग की है

मामले में दस आरोपी हैं और पुलिस ने शुरुआत में सात लोगों को गिरफ्तार किया था. बाद में, दिलीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. दिलीप ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा कि उनके खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता (CrPc) की धारा 327 (2) के तहत ‘बंद कमरे में सुनवाई’ होनी चाहिए और उनके मामले में कार्यवाही का मुद्रण तथा प्रकाशन गैरकानूनी है.

उन्होंने मुकदमे से संबंधित खबरों के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगाने का आग्रह किया है. गौरतलब है कि केरल पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को अभिनेता दिलीप और पांच अन्य के खिलाफ एक अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न मामले में जांच अधिकारियों को कथित रूप से धमकाने का मामला दर्ज किया. अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेता दिलीप भी एक आरोपी हैं.

अभिनेता पर अधिकारियों पर हमला करने की साजिश रचने का आरोप

अपराध शाखा ने दिलीप के एक कथित ऑडियो क्लिप के आधार पर एक जांच अधिकारी द्वारा दायर एक शिकायत पर मामला दर्ज किया, जिसे हाल ही में एक टीवी चैनल द्वारा जारी किया गया था, जिसमें अभिनेता को अधिकारियों पर हमला करने की साजिश रचते सुना गया था. मलयालम एक्टर दिलीप के ऊपर एक एक्ट्रेस के अपहरण और उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप है.

पीड़िता तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करने वाली एक अभिनेत्री है. आरोप है कि उस अभिनेत्री का कुछ आरोपियों ने अपहरण कर लिया था और कार के अंदर दो घंटे तक उससे कथित तौर पर छेड़खानी की थी.

Delhi: गणतंत्र दिवस समारोह से पहले बढ़ी राजपथ की सुरक्षा, 300 सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर, हर चेहरे की होगी पहचान

Republic Day 2022: बंगाल, केरल और तमिलनाडु की झांकियों को शामिल नहीं किए जाने पर केंद्र सरकार का बयान, जानें क्या कहा?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया