UP Assembly Elections 2022: यूपी चुनाव (UP Election) की सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलावर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) के कुछ कार्यकर्ताओं से फोन पर बातचीत की. बीजेपी कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी की बातचीत के कुछ ऑडियो क्लिप यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कू अकाउंट पर साझा की हैं. पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान संगठन को और मज़बूत करने पर ज़ोर दिया. साथ ही उन्होंने वाराणसी की समस्याओं को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की.

पीएम मोदी ने एक महिला कार्यकर्ता सीमा कुमारी से बात की. उन्होंने कहा, "आप जइसन बहीनियन के ताकत हमार असली शक्ति हउवे. आप खुश तो परिवार खुश, परिवार खुश तो समाज और देश भी खुश होता है." एक अन्य कार्यकर्ता से बात करते हुए कहा कि लोगों की सेवा के मौके को हमें गंवाना नहीं है.

Koo App
आप जइसन बहीनियन के ताकत हमार असली शक्ति हउवे: आदरणीय प्रधानमंत्री जी
View attached media content
– Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 18 Jan 2022

बीजेपी कार्यकर्ता आशुतोष कुमार शर्मा से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "मुझे बनारस के साथ जुड़ने का सौभाग्य मिला. मुझे बनारस में जन्म लेने का सौभाग्य तो नहीं मिला, लेकिन जीवन का कुछ समय बनारस के साथ जुड़ने का मौका मिला ये मेरा सौभाग्य है." इस दौरान पीएम ने बनारस में जाम की स्थिति को लेकर सवाल किया, जिसपर कार्यकर्ता ने कहा, "पहले जाम की वजह से हम घर से एक दो घंटे पहले निकलते थे.. आपके सांसद बनने के बाद शहर के लोगों को जाम से राहत मिली है."

पीएम मोदी ने कहा कि अच्छी कनेक्टिविटी जिस क्षेत्र में होती है वहीं पर विकास भी पहुंचता है. उन्होंने कहा कि बनारस को लेकर पहले दिन से मेरा प्रयास रहा है कि विरासत भी मज़बूत हो और विकास भी तेज़ गति से हो. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आप कोशिश करें कि शहर के भीतर अपनी गाड़ियां ठीक से पार्क करें.

Punjab Polls: भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव, चन्नी के रिश्तेदारों पर छापेमारी कितनी सही? जानें Exclusive बातचीत में क्या-क्या बोले AAP के CM उम्मीदवार

Akhilkesh Attacks BJP: ‘डरी हुई सरकार ही एजेंसियों का सहारा लेती है, खत्म हो रहे रोजगार’, अखिलेश यादव ने ऐसे किए बीजेपी पर वार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया