Punjab Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगरूर के सांसद भगवंत (Bhagwant Mann ) मान को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections 2022) में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी (AAP) को आड़े हाथों लिया. बीजेपी ने कहा कि इस घोषणा के साथ ही राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने अपनी ‘शराब नीति’ भी घोषित कर दी.

बीजेपी महासचिव तरुण चुग ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला जनता अपने मतों से करती है ना कि मिस्ड कॉल्स से. उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने अपनी शराब नीति भी घोषित कर दी. जो पंजाब नशे से लड़ रहा है, उसे यह पार्टी नशे की तरफ धकेलना चाहती है."

’जनता चुनेगी अपना सीएम’ नामक अभियान

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनने के लिए आप ने मिस्ड कॉल्स के जरिए ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ नामक अभियान चलाया था. चुग ने कहा कि पंजाब की जनता तय करेगी कि नायक किसे बनाना है.

जनता फैसला करेगी कि पंजाब का मुख्यमंत्री कौन बनेगा। मुख्यमंत्री मिसकॉल्स से नहीं वोटों से बनते हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही @AamAadmiParty ने अपनी "लिकर पॉलिसी" भी घोषित कर दी। जो पंजाब नशे से लड़ रहा है उसे ये पार्टी नशे की तरफ धकेलना चाहती है। 1/2
— Tarun Chugh (@tarunchughbjp) January 18, 2022

उन्होंने आरोप लगाया, "जिस व्यक्ति के खिलाफ उसी की पार्टी के दूसरे सहयोगी ने लिखित दरख्वास्त दी थी कि उसके साथ बैठना मुश्किल है, क्योंकि उसके मुंह से शराब की बदबू आती है. ऐसे लोग पंजाब का क्या करेंगे, यह जनता बखूबी जानती है और अपने वोटों से वह इसका जवाब देगी."

भगवंत मान संगरूर से दो बार के लोकसभा सांसद और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख है. पंजाब में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख दलों में ‘आप’ एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा की है. गौरतलब है कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतगणना 10 मार्च को की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

<a title="BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी इस्तीफा देने को तैयार, केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर कही ये बात" href="https://www.abplive.com/states/up-uk/bjp-mp-rita-bahuguna-joshi-ready-to-resign-said-this-by-writing-a-letter-to-the-central-leadership-2041157" target="">BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी इस्तीफा देने को तैयार, केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर कही ये बात

<a title="Punjab Polls: भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव, चन्नी के रिश्तेदारों पर छापेमारी कितनी सही? जानें Exclusive बातचीत में क्या-क्या बोले AAP के CM उम्मीदवार" href="https://www.abplive.com/elections/punjab-election-aap-cm-face-bhagwant-mann-exclusive-interview-on-charanjit-singh-channi-navjot-singh-sidhu-2041163" target="">Punjab Polls: भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव, चन्नी के रिश्तेदारों पर छापेमारी कितनी सही? जानें Exclusive बातचीत में क्या-क्या बोले AAP के CM उम्मीदवार

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’