Aparna Yadav To Join BJP: समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगी. अपर्णा यादव कल सुबह 10 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी.

आपको बता दें कि यूपी चुनाव के मद्देनज़र सूबे में दल बदल का काम ज़ोरों पर है. हाल ही में बीजेपी के तीन मंत्री समेत कई विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. इससे कुछ दिन पहले भी उनके बीजेपी ज्वाइन करने की खबरें थीं, लेकिन तब कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण अकेले ही बीजेपी में शामिल हुए थे. हालांकि अब तय हो गया है कि कल अपर्णा आधिकारिक तौर पर बीजेपी में चली जाएंगी.

लखनऊ कैंट से सपा से लड़ चुकी हैं चुनाव

गौरतलब है कि अपर्णा, मुलायम सिंह के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं. अपर्णा ने 2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था. उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. उनके लिए अखिलेश यादव ने प्रचार भी किया था. जोशी के सांसद चुने जाने के बाद हुए उपचुनाव में भी बीजेपी ने यह सीट जीत ली थी.

अपर्णा सीएम योगी और पीएम की करती रही हैं तारीफ

अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी में रहते हुए भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक तौर पर तारीफ करती नजर आती रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली अपर्णा कई बार योगी आदित्यनाथ के साथ भी नजर आई हैं. ऐसे खबरें हैं कि बीजेपी उन्हें लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है.

अखिलेश यादव के छोटे भाई की पत्नी अपर्णा यादव को टिकट दिये जाने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि ‘हमारे परिवार की हमसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी को चिंता है. "

Punjab Polls: भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव, चन्नी के रिश्तेदारों पर छापेमारी कितनी सही? जानें Exclusive बातचीत में क्या-क्या बोले AAP के CM उम्मीदवार

Akhilkesh Attacks BJP: ‘डरी हुई सरकार ही एजेंसियों का सहारा लेती है, खत्म हो रहे रोजगार’, अखिलेश यादव ने ऐसे किए बीजेपी पर वार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट