UP Election 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) चुनाव को लेकर अपना दल (Apna Dal) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल (Ashish Patel) ने कहा है कि हमारा फोकस बीजेपी (BJP) के साथ बातचीत के दौरान जीतने लायक सीटें हासिल करने पर है. उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करके पार्टी को क्षेत्रीय दल की मान्यता दिलाई जाए. इसके लिए अपना दल को कम से कम 6 प्रतिशत वैध मत हासिल करने होंगे और कम से कम दो विधानसभा सीट जितने की ज़रूरत होगी.

आशीष पटेल ने कहा, ”हमारा पूरा ध्यान जीतने योग्य सीटें हासिल करने पर है, यह हमारी प्राथमिकता है.” गठबंधन में सीटों के बंटवारे की घोषणा से पहले संभवत: आखिरी बातचीत मंगलवार की रात को होने की उम्मीद है. मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी कम से कम उन सीटों पर टिकटों की मांग कर सकती है जिन पर वे पिछले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी. इनमें से कुछ सीटों में प्रतापगढ़ सदर, विश्वनाथगंज, शोहरतगढ़, सेवापुरी, छनबे, सोरांव, जहानाबाद शामिल है.

बता दें कि अपना दल (एस) भाजपा के साथ गठबंधन में है और अनुप्रिया पटेल केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री हैं. सूत्रों के मुताबिक़ अपना दल ने बीजेपी को 36 सीटों की सूची दी है. पिछले विधानसभा चुनाव में अपना दल ने बीजेपी के साथ गठबंधन में 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था और नौ पर जीत हासिल की थी.

अपना दल के विधायक जय कुमार सिंह योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री भी हैं. वहीं अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल राज्य में एमएलसी हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3 और 7 मार्च को मतदान होगा. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

बारिश में भी लगातार उड़ान भर सकते हैं दुश्मन के Drones, हमले के खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Republic Day परेड में इन राज्यों की झांकियों को शामिल न करने पर विवाद बढ़ा, जानें- रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया