Domestic Violence: मध्य प्रदेश सरकार ने घरेलू हिंसा के कारण विकलांग होने वाली महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने की एक योजना को मंगलवार को मंजूरी दी है. एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है.

अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत 40 प्रतिशत तक विकलांग महिलाओं को दो लाख रुपए, जबकि 40 प्रतिशत से अधिक विकलांग महिलाओं को चार लाख रुपए दिए जाएंगे. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अगर मामले में कानूनी प्रक्रिया चल रही है तो पीड़ित महिलाओं को घर से अदालत तक आने-जाने का परिवहन खर्च भी मिलेगा.

इन्हें भी मिलेगा लाभ

इसी तरह मंत्रि-परिषद् ने गैस पीड़ित और उनके बच्चों के इलाज की व्यवस्था, आयुष्मान निरामयम मध्यप्रदेश योजना में आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रति परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए तक, एनएचपीएस योजना में चिन्हित अस्पतालों में पैकेज राशि की दरों के अनुरूप किए जाने का फैसला लिया है.

शराब नीति को भी मिली मंजूरी

मंत्रि परिषद ने वाणिज्य कर विभाग के प्रस्तावित 2022-23 की आबकारी नीति और मध्य प्रदेश विरासत (पारंपरिक) शराब नीति को भी मंजूरी प्रदान की. बैठक में भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों और उनके बच्चों को ‘आयुष्मान निरामयम योजना’ के तहत पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई.

यह भी पढ़ें.

Punjab Polls: भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव, चन्नी के रिश्तेदारों पर छापेमारी कितनी सही? जानें Exclusive बातचीत में क्या-क्या बोले AAP के CM उम्मीदवार

Akhilkesh Attacks BJP: ‘डरी हुई सरकार ही एजेंसियों का सहारा लेती है, खत्म हो रहे रोजगार’, अखिलेश यादव ने ऐसे किए बीजेपी पर वार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया