EC on Samajwadi Party Rally: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को केंद्रीय चुनाव आयोग (Election Commission) ने बड़ी राहत दी है. चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी को उसकी सभा में कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में चेतावनी देकर छोड़ दिया है. मतलब चुनाव आयोग ने इसे पहली गलती मानकर पार्टी पर कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है.

चुनाव आयोग ने क्या चेतावनी दी

अब कोई कड़ी कार्यवाही न करते हुए चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि यह पार्टी का पहला उल्लंघन था. ऐसे में पार्टी भविष्य में और ज्यादा सावधान रहे और चुनाव के दौरान सभी मौजूदा मानदंडों और दिशानिर्देशों का पालन करे.

क्या था मामला?

शुक्रवार 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ में वर्चुअल रैली के नाम पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य समेत बीजेपी के कई विधायकों ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी का दामन थामा था. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे कोविड प्रोटोकॉल और चुनाव आयोग के फैसले का उल्लंघन माना गया.

यह भी पढें-

Omicron Symptoms: सावधान! अगर आपको हैं ये पांच लक्षण तो न करें अनदेखा, हो सकता है ओमिक्रोन, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

UP Elections: Hathras कांड के पीड़ित परिवार का Congress के टिकट पर चुनाव लड़ने से इंकार, कहा- पहले न्याय चाहिए

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट