Covid Cases In LBSNAA: देश में बढ़ते कोविड मामलों के बीच मसूरी स्थित देश के सर्वोत्तम प्रशासनिक संस्थान लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (LBSNAA) में 84 ट्रेनी अधिकारी और कर्मचारी कोविड संक्रमित पाये गये हैं. जिसके बाद अकादमी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.

दरअसल रविवार को अकादमी के 442 ट्रेनी अधिकारियों और कर्मचारियों का देहरादून रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा आरटीपीसीआर टेस्ट (RT-PCR Test) किया गया था. जिसकी मंगलवार देर शाम रिपोर्ट आई थी. जिसमें 84 ट्रेनी अधिकारी और कर्मचारी कोविड संक्रमित पाए गए थे. सभी संक्रमितों को अकादमी परिसर में ही आइसोलेट कर दिया गया है.

रिपोर्ट नेगेटिव आने तक आइसोलेशन में ही रहेंगे अधिकारी

मिली जानकारी के मुताबिक सभी अधिकारियों को उनकी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आने तक आइसोलेसन में ही रखा जाएगा. गौरतलब है कि इस समय देश और उत्तराखंड में कोविड के मामले काफी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. हर दिन यहां पर कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है. तमाम कोशिशों और प्रतिबंधों के बावजूद प्रदेश भर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है.

तमाम प्रतिबंधोंं के बाद भी राज्य में बढ़ रहे हैं कोविड के मामले

गौरतलब है कि राज्य में इस समय एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 20620 हो गई है. वहीं 341797 लोग ठीक होकर अपने घर गये हैं वहीं राज्य में अबतक कोविड से कुल 7450 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कोविड केसों की वजह से राज्य सरकार ने वहां पर कई तरह के कोविड प्रतिबंध पहले से ही लगा रखे हैं.

उल्लेखनीय है कि बढ़ते कोविड केसों के बीच राज्य में 14 फरवरी को चुनाव भी होने हैं ऐसे में प्रशासन की सबसे बड़ी समस्या कोविड नियंत्रण की ही है. चुनाव आयोग ने भी इस संबंध में अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किये हुए हैं.

Covid-19: वैश्विक पर्यटन पर कोरोना ने डाला गहरा असर, UN एजेंसी ने कहा- 2024 से पहले हालात सुधरने के नहीं आसार

Aparna Yadav To Join BJP: आज BJP का दामन थामेंगी मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव, CM योगी और केशव मौर्या रहेंगे मौजूद

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट