
<p style="text-align: justify;"><strong>Arvind Kejriwal Goa Visit: </strong>दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज गोवा में पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे का एलान किया. उन्होंने ऐलान किया कि इस बार गोवा विधानसभा चुनाव में आप पार्टी की तरफ से सीएम के उम्मीद्वार Amit Palekar होंगे. </p> <p style="text-align: justify;">अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमित पालेकर पेशे से वकील हैं और भंडारी समुदाय से आते हैं. केजरीवाल ने कहा कि अमित गोवा के हर समुदाय के लोगों की मदद करते आए हैं. उन्होंने सबसे ज्यादा मदद कोरोना के दौरान की है. केजरीवाल ने अपने कॉन्फ्रेंस में कहा कि गोवा में भंडारी समुदाय के लोगों को तरक्की से वंचित रखा गया है.</p> <p style="text-align: justify;">केजरीवाल ने कहा कि गोवा की जनता फिलहाल मौजूदा पार्टियों से तंग आ गई हैं. गोवा के लोग बदलाव मांग रहे हैं. उनके पास ऑप्शन नहीं थे, लेकिन अब आम आदमी पार्टी आ गई है. उन्होंने कहा, " मुझे पूरा विश्वास है कि जनता अमित पालेकर को सपोर्ट करेगी और आम आदमी पार्टी को एक मौका जरूर देगी."</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






