Third Covid Wave In India: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर के एक वैज्ञानिक के अनुसार, भारत में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर 23 जनवरी को चरम पर पहुंच सकती है और इस दौरान रोजाना संक्रमण के चार लाख से कुछ कम मामले सामने आ सकते हैं. आईआईटी-कानपुर के प्रोफेसर व ‘सूत्र कोविड मॉडल’ से जुड़े अनुसंधानकर्ताओं में शामिल मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पहले ही, बीते सात दिन में संक्रमण के मामलों की संख्या चरम पर पहुंच चुकी है.

महामारी की शुरुआत के बाद से देश में कोविड मामलों की संख्या का पता लगाने और इस संबंध में अनुमान जताने के लिए ‘सूत्र कोविड मॉडल’ का उपयोग किया गया है. अग्रवाल के अनुसार, इस सप्ताह महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में कोविड-19 के मामले चरम पर होंगे, जबकि आंध्र प्रदेश, असम और तमिलनाडु जैसे राज्यों में अगले सप्ताह इनके चरम पर पहुंचने की आशंका है.

’कोविड -19 की तीसरी लहर जनवरी के अंत तक'

उन्होंने बताया, "भारत में 23 जनवरी को दैनिक मामलों की संख्या चरम पर पहुंचने का अनुमान है. तब इन मामलों की संख्या चार लाख से कुछ कम रह सकती है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता महानगरों में पहले ही इनकी संख्या चरम पर हैं." अग्रवाल ने पहले अनुमान जताया था कि कोविड -19 की तीसरी लहर जनवरी के अंत तक चरम पर होगी.

महामारी की स्थिति में बदलाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "देश भर में प्रक्षेपवक्र महत्वपूर्ण रूप से बदल रहे हैं. मैंने पहले अनुमान लगाया था कि जांच रणनीति में बदलाव को लेकर आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के कारण ऐसा हुआ है. हालांकि, कई जगहों पर ये दिशा-निर्देश अभी तक लागू नहीं हुए हैं और फिर भी प्रक्षेपवक्र बदल गया है."

’ओमिक्रोन वेरिएंट फैलना शुरू हुआ, तो बहुत चिंता थी'

एक नए सरकारी परामर्श के अनुसार, अंतर-राज्यीय घरेलू यात्रा करने वाले व्यक्तियों और कोविड संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तब तक जांच करने की आवश्यकता नहीं है, जब तक कि उन्हें उम्र या विभिन्न रोगों के चलते खतरा न हो. अग्रवाल ने कहा कि पिछले साल नवंबर में जब ओमिक्रोन स्वरूप फैलना शुरू हुआ, तो बहुत चिंता थी.

’महामारी की तीसरी लहर 3 फरवरी तक चरम पर'

हालांकि, उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते या उससे पहले लगभग हर जगह लोगों ने निष्कर्ष निकाला है कि इस स्वरूप में केवल हल्का संक्रमण होता है और जांच कराने के बजाय मानक उपचार के जरिए इससे निपटा जा सकता है. इससे पहले संस्थान में एक अलग शोध दल द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चला था कि भारत में महामारी की तीसरी लहर 3 फरवरी तक चरम पर हो सकती है.

भारत में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या बढ़ोतरी के साथ 2,82,970 दर्ज की गई. इसके अलावा 441 रोगियों की मौत हुई. देश में अब तक कुल 3,79,01,241 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं. 4,87,202 लोगों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-

<a title="Akhilesh on Aparna Yadav: अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने के बाद अखिलेश ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा" href="https://www.abplive.com/elections/uttar-pradesh-lucknow-samajwadi-party-chief-akhilesh-yadav-s-first-reaction-on-bjp-leader-aparna-yadav-2041995" target="">Akhilesh on Aparna Yadav: अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने के बाद अखिलेश ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

<a title="International Flights Suspension: 28 फरवरी तक सभी कमर्शियल फ्लाइट्स के आने-जाने पर रोक, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ा फैसला" href="https://www.abplive.com/news/india/coronavirus-india-extends-ban-on-international-flights-till-february-28-2041950" target="">International Flights Suspension: 28 फरवरी तक सभी कमर्शियल फ्लाइट्स के आने-जाने पर रोक, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ा फैसला

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली