7 जनवरी को बेंगलुरु एयरपोर्ट (Bengaluru Airport) पर एक बहुत बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. इस दिन इंडिगो (IndiGo) के दो यात्री विमान (Plane) रनवे पर एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए. अगर वक़्त रहते दोनों पायलटों ने सूझ-बूझ से काम न लिया होता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. ऐसे में अगर यह हादसा होता तो सैंकड़ों लोगों की जान भी जा सकती थी.

इंडिगो ने दी सफाई, कहा- हमारी गलती नहीं

इंडिगो सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि इंडिगो ने डीजीसीए को जो रिपोर्ट सौंपी है उसमें कहा गया है कि इंडिगो के दोनों संबंधित पायलटों को एयर ट्रैफ़िक कंट्रोलर से सिग्नल मिल चुके थे. इंडिगो ने कहा है कि इस मामले में उसकी ओर से कोई गलती नहीं हुई है.

डीजीसीए कर रहा है घटना की जांच

इस घटना की जांच सिविल एविएशन मंत्रालय की संस्था डीजीसीए ख़ुद कर रही है. इंडिगो के विमानों ने निर्देशों का सही पालन किया था या नहीं इस बात की जांच के अलावा डीजीसीए इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या एटीसी से कोई गलती हुई थी और अगर हुई थी तो किन हालात में.

सख़्त कार्यवाही के मिले संकेत

डीजीसीए के महानिदेशक अरुण कुमार ने एक अनौपचारिक बातचीत में कहा है की ये घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसमें की गई लापरवाही से सख़्ती से निपटा जाएगा. फ़िलहाल, एजेंसी को जांच के बाद ही पता चलेगा कि इसमें किस तरह की लापरवाही बरती गई है और गलती किसकी है.

रिनेबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए मोदी कैबिनेट का फैसला, 1,500 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया