UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश में गठबंधन में खींचतान और टिकटों की मांग के बीच बीजेपी तीसरे चरण के लिए जल्द उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी. वहीं, बीजेपी गठबंधन के सहयोगियों को साधकर रखने की पूरी कवायद कर रही है.कल दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सहयोगियों यानी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ बैठक की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब एक साथ बैठकर एकजुटता का संदेश दिया, लेकिन इतने मंथन के बावजूद सीटों के बंटवारा का फॉर्मूला नहीं निकल पाया.

सीटों का बंटवारा हो सकती है फूट पड़ने की वजह

बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के डॉ संजय निषाद भी मौजूद थे. बैठक के बाद बीजेपी की ओर से दोहराया गया कि गठबंधन एकजुट है, लेकिन फूट पड़ने की वजह सीटों का बंटवारा हो सकती है. यानी उसका एलान अब तक नहीं हुआ है.

राज्य की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा गठबंधन- नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा, ‘’उत्तर प्रदेश में बीजेपी, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी साथ मिलकर राज्य की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ विस्तार से चर्चा हुई और उसके बाद सीटों के तालमेल पर फैसला हुआ. पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास में एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को तेज गति दी है.’’

2017 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी- अनुप्रिया पटेल

जेपी नड्डा के इस एलान के बाद अनुप्रिया पटेल ने भी कहा कि गठबंधन में कोई विवाद नहीं है, लेकिन एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में वो 2017 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की अपनी मांग पर भी कायम दिखीं. अनुप्रिया पटेल ने कहा, ‘’पार्टी 2017 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हमारे बीच कोई विवाद नहीं, बल्कि बात चल रही है.’’

यूपी में सहयोगियों के साथ हुई इस बड़ी बैठक में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा के साथ साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें-

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले के मद्देनजर राजधानी दिल्ली की बढ़ी सुरक्षा, आज से ड्रोन, पैराग्लाइडिंग समेत इन सभी चीजों पर रहेगी रोक

Weather Update: उत्तर भारत में अगले पांच दिन बढ़ेगा सर्दी का सितम, दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया