Covid-19: हिमाचल में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, जनवरी के आखिरी में तीसरी लहर के पीक के चलते बढ़ाए जाएंगे प्रतिबंध

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे है. यहां कोरोना के मामले हर दिन अपना ही रिवॉर्ड तोड़ रहे है. राज्य में 19 जनवरी को 3148 रिकॉर्ड मामले सामने आए है जबकि 7 लोगों की मौत हो गई. 1 जनवरी को प्रदेश में जो एक्टिव मामले 474 थे वह बढ़कर 14918 पहुंच गए है. प्रदेश में अभी तक 3892 लोगों को संक्रमण के बाद मौत हो चुकी है. तेज़ी से बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते सरकार ने कुछ बंदिशे भी लगाई है बावजूद इसके पिछले कुछ दिनों से मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी के आखिर में हिमाचल में कोरोना की तीसरी लहर का पीक हो सकता है. जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने प्रदेश में बंदिशों को बढ़ाने की बात कही है. स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि हिमाचल में जिस रफ्तार से मामले बढ़ रहे है जनवरी के आखिर तक तीसरी लहर का पीक होगा.

राज्य में लगाई जाएगी बंदिशें

हिमाचल में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए और बंदिशें लगाई जाएंगी. क्योंकि इसके अलावा कोई चारा नहीं है. लेकिन इन बंदिशों में लोगों को इस तरह नहीं बांधा जाएगा जिससे आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हों. उन्होंने बताया कि हिमाचल में ऑक्सीजन की कमी नहीं है. हिमाचल में 100 मीट्रिक टन से ऊपर ऑक्सीजन उत्पादन हो रहा है. आईसीयू में मरीज कम है. आईसीयू व ऑक्सीजन में कुल 100 कोविड मरीज अस्पताल में भर्ती है.

बीते सप्ताह भर से हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले तेज़ी बढ़ रहे है. 17 से 19 जनवरी तक हिमाचल में 72 घंटो के दौरान 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इस दौरान 8678 नए मामले सामने आए है। यही वजह है कि सरकार को न चाहते हुए भी बंदिशे लगाने को मजबूर कर दिया है.

ये भी पढ़ें:

ICC Test Rankings: आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया को बड़ा झटका, छिन गया नंबर 1 का ताज

5G Controversy: एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस ने रद्द की उड़ानें, हालात पर काबू पाने की कोशिश में DGCA

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News