Ashok Gehlot To PM Modi: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी से कहा- देश में है हिंसा और तनाव का माहौल

<p style="text-align: justify;"><strong>Azadi Ka Amrit Mahotsav:</strong> राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में हिंसा और तनाव का माहौल है और इससे मुक्ति मिलनी चाहिए. उन्होंने ये बातें उस वक्त कही जब ब्रह्म कुमारी की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे. इस दौरान राजस्थान के सीएम ने गुरुवार की सुबह कहा कि पीएम मोदी की तरफ से कार्यक्रम में जो संदेश पीएम मोदी की तरफ से दिया जाएगा वो कोने-कोने तक पहुंचेगा.</p> <p style="text-align: justify;">सीएम गहलोत ने आगे कहा कि उसी हिसाब से हम चाहते हैं कि देश में भाईचारा, शांति और सद्भाव मजबूत हो, इसकी आवश्यकता भी है. उन्होंने कहा कि ऐसा देखने में आ रहा है कि देश के अंदर तनाव और हिंसा का माहौल है. उनसे छुटकारा मिले ये आपकी, हम सबकी इच्छा है. गहलोत ने कहा कि मैं समझता हूं कि सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही समाज को और देश को आगे बढ़ा सकते हैं, जहां पर शांति और विकास होगा.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News