एक लाख पचास हजार यादव मतदाता वाली इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं Akhilesh Yadav, ऐसा है जातिगत समीकरण

UP Assembly Elections 2022: करियर में पहली बार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव विधायिका का चुनाव लड़ेंगे. वह यूपी चुनाव में किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसका तो फिलहाल ऐलान नहीं हुआ है लेकिन अटकलों का दौर जारी है. बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मैनपुरी जिले के जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव, महामंत्री रामनारायण बाथम, एमएलसी अरविंद यादव, करहल विधायक सोवरन सिंह और अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी आफिस में बैठक की. बैठक में मौजूद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मांग की है कि अखिलेश करहल सीट से चुनाव लड़ें. मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर करीब एक लाख पचास हज़ार यादव मतदाता हैं.

करहल विधानसभा सीट का जातिगत समीकरण

यादव-144123

शाक्य-34946

क्षत्रिय-24737

लोधी-10833

ब्राह्मण-14300

जाटव-33688

मुस्लिम-14183

वैश्य-2868

कठेरिया-17112

पाल-16418

कश्यप-9797

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News