ABP News C-Voter Survey For UP: यूपी के चुनाव मैदान से बड़ी खबर सामने आई है. अखिलेश यादव की सीट फाइनल हो गई है. साफ हो गया है कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे. करहल में करीब डेढ़ लाख यादव वोटर है. विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मैनपुरी जिले के जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव, महामंत्री रामनारायण बाथम, एमएलसी अरविंद यादव ओर करहल विधायक सोवरन सिंह अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी ऑफिस में बैठक की. बैठक में मौजूद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मांग की है कि अखिलेश करहल सीट से चुनाव लड़ें.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के विधानसभा चुनाव लड़ने के एलान के साथ ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर भी दबाव बनना शुरू हो गया है कि वो विधानसभा चुनाव लड़ें. अखिलेश खुद भी कह चुके हैं कि वह आजमगढ़ की जनता के पूछ कर चुनाव लड़ सकते हैं. उम्मीद की जा रही थी कि वो आजमगढ़ की ही किसी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का एलान कर सकते हैं.

वहीं एबीपी न्यूज सी वोट की टीम जनता के पास पहुंची तो जनता का मूड कुछ अलग ही निकला. आखिरकार अखिलेश यादव को कहां से चुनाव लड़ना चाहिए? इस सवाल के जवाब में 38 फीसदी जनता ने कहा कि आजमगढ़ सीट से अखिलेश को चुनाव लड़ना चाहिए. वहीं 30 फीसदी लोगों ने कहा कि अखिलेश को मैनपुरी की सीट का चुनाव करना चाहिए. वहीं 32 फीसदी वोटर्स ने इस संबंध में कहा कि अखिलेश को कहीं और से चुनावी मैदान में उतरना चाहिए.

अखिलेश यादव को कहां से चुनाव लड़ना चाहिए ?
आजमगढ़-38%
मैनपुरी-30%
कहीं और-32%

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट