UP Assembly Election 2022: यूपी में सियासी शोर है, इस बीच एबीपी के कार्यक्रम घोषणापत्र में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) ने कई अहम बातें कहीं. जयंत चौधरी ने ‘घोषणापत्र’ में कहा कि पिछली पांच साल में बीजेपी की सरकार में बहुत अहंकार भर गया. वो लोगों को किसी आंदोलन को तरजीह नहीं देते हैं. लखनऊ जाने वाले किसानों, नौजवानों, युवाओं को योगी जी धमकाना शुरू कर देते हैं. इन लोगों को घरों की कुर्की की जाती है. जो कुछ भी योगी जी कहें, वही सही.

जयंत चौधरी ने कहा कि हमारा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ संघर्ष किया. उन्होंने कहा कि फैसला जनता के हाथ में है. मैं चुनाव लड़ चुका हूं, जीत चुका हूं, हार चुका हूं तो मुझे मालूम है चुनावों को प्रिडिक्ट नहीं किया जा सकता. हर वोट अहम होता है. उन्होंने कहा कि जनता को ये याद रखना है कि बीजेपी सरकार अपने वादों पर कितनी खरी उतरी है. युवा बेरोजगार है, छोटे उद्यमी कोरोना, जीएसटी और नोटबंदी की मार के बाद बचे नहीं हैं.

जयंत चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश का भविष्य अंधकार में है. कोविड के दौर में सरकार की कोई तैयारी नहीं है. एंटी रोमियो स्कॉड से आपने हमारी जनता को बेइज्जत किया गया. हाथरस की घटना इस बात की गवाही दे रही है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं है.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के रिश्तेदार के घर ED की रेड पर भड़की Congress, EC से शिकायत में कहा- CM Charanjit Channi को बदनाम करने की कोशिश

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया