गौतमबुद्ध नगर। NOIDA AUTHORITY द्वारा PUBLIC PLACE पर थूकने पर प्रतिबंध लगाने के बाद पब्लिक प्लेस पर थूकने वाले 3 लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया। नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) के पब्लिक हेल्थ ऑफिसर एस.सी. मिश्रा ने बताया कि नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) ने कोविड-19 के चलते शहर में गुटखा, पान, तंबाकू खाकर थूकने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है जिसमे पहली बार थूकने वाले पर 500 रुपये का जुर्माना जबकि दूसरी बार थूकते हुए पकड़े जाने पर 1,000 का जुर्माना लगेगा।
उन्होंने बताया कि इसके तहत कार्रवाई करते हुए नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) ने ककराला गांव से सलीम नाम के व्यक्ति को पब्लिक प्लेस पर थूकते हुए पकड़े जाने पर उससे 500 रुपये बतौर जुर्माना वसूला है।
यह भी पढ़ें: Board Exams कराना नामुमकिन, इंटरनल असेसमेंट बेस पर पास किए जाएं स्टूडेंट्स : Manish Sisodia
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही अथॉरिटी की टीम ने चौड़ा गांव से राहुल कुमार तथा नगला गांव से राजू कुमार को भी पब्लिक प्लेस पर गुटखा खाकर थूकते हुए पकड़ा था। इनसे भी 500-500 रुपये बतौर जुर्माने के वसूले गए हैं। उन्होंने बताया कि नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) द्वारा पब्लिक प्लेस पर थूकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कई टीमें बनाई हैं जो लगातार इस तरह की हरकतें करने वालों पर नजर रख रही हैं।
यह भी पढ़ें: Lockdown के बाद कैसी होगी Delhi Metro, जानिये बदले हुए नियम
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





