Corona Cases in Delhi: दिल्ली में खत्म होगा वीकेंड कर्फ्यू, दुकानों पर लागू ऑड-ईवन सिस्टम भी हटेगा, घटते मामलों के बीच केजरीवाल सरकार का फैसला

<p><strong>Corona Cases in Delhi:</strong> देश में कोरोना के मामले बेतहाशा बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में फिर 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इस बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है. बाजारों में दुकान खोलने के लिए लागू ऑड-ईवन सिस्टम हटाया जाएगा. प्राइवेट दफ्तर भी 50% क्षमता पर चल सकेंगे. राजधानी दिल्ली में कोरोना के घटते मामलों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री ने यह प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा है.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News