UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी लॉन्च करेगी अपना कैंपेन, ‘यूपी में फिर एक बार भाजपा सरकार’ का होगा नारा

UP BJP Campaign: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज (शुक्रवार) बीजेपी दोपहर तीन बजे अपना इलेक्शन कैंपेन लॉन्च करेगी. कैंपेन के लॉन्च में मुख्य नारा भी लॉन्च होगा, साथ में एक या दो गीत और पोस्टर भी पार्टी की तरफ़ से लॉन्च किया जाएगा.

अलग-अलग चरणों में बदलता रहेगा नारा

बीजेपी के चुनाव अभियान लॉन्च में पार्टी का जो मुख्य नारा है वो आज जारी किया जा रहा है. वो है –  “यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार” जबकि “सोच ईमानदार काम दमदार” नारा पहले चरण में चलता रहेगा, दूसरे चरण के बाद मुख्य नारे के साथ “सोच ईमानदार काम असरदार” नारा जोड़ दिया जाएगा, ये नारा आगे भी चरणों के हिसाब से बदलता रहेगा.

ये भी पढ़ें – UP Elections: अखिलेश यादव के करहल सीट से चुनाव लड़ने के क्या मायने हैं, क्या है जातीय समीकरण और क्यों चुनी सेफ सीट

बीजेपी के इस कैंपेन में एक पोस्टर भी जारी किया जाएगा जिसमें “मोदी और योगी” मुख्य रूप से दिखाई देंगे, इस पोस्टर में चरण के हिसाब से स्थानीय नेताओं को “योगी और मोदी” की फ़ोटो के पीछे दिखाया जाता रहेगा.

बीजेपी के इस कैंपेन की लॉन्चिंग में सॉन्ग भी जारी किया जाएगा, गीत के बोल हैं  “यूपी को वचन दिया है” जबकि एक दूसरा गीत भी तैयार किया गया है. इस गीत के बोल हैं – “यूपी प्लस योगी हैं बहुत उपयोगी” बालाजी पार्टी को तरफ़ से सोशल मीडिया पर और भी कई गीत जारी किए गए हैं वो भी चलते रहेंगे.

ये भी पढ़ें – Corona Cases in Delhi: दिल्ली में खत्म होगा वीकेंड कर्फ्यू, दुकानों पर लागू ऑड-ईवन सिस्टम भी हटेगा, घटते मामलों के बीच केजरीवाल सरकार का फैसला

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News