Congress Youth Menifesto: उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपना यूथ मेनिफेस्टो जारी किया है. इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद रहे. दोनों ने ही मौजूदा बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि, देश और यूपी की समस्या हिंदुस्तान के हर युवा को मालूम है. यूपी के युवाओं के भविष्य के लिए कांग्रेस के खोखले शब्द नहीं बल्कि एक रणनीति है.

यूपी के युवाओं को नए विजन की जरूरत – राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि, ये मेनिफेस्टो कांग्रेस की अवाज नहीं है हमने यूपी के युवाओं से बात करके उनके विचार शामिल किए हैं. 16 लाख युवाओं ने रोजगार खोया है. सच्चाई देश को दिख रही है, ये सब क्यों हो रहा है सबको दिख रहा है, यूपी के युवाओं को नए विजन की जरूरत है. हम लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं. हम देश की लड़ाई लड़ रहे हैं, आप प्रदेश की लड़ाई लड़ रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि, रोज़गार हम आपको कैसे और किस प्रकार से दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है. इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार हैं वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं.

ये भी पढ़ें – UP Election: सपा से नाराजगी दूर होते ही बदले इमरान मसूद के सुर, अखिलेश यादव के लिए कह दी बड़ी बात

फ्री होगी परीक्षा, पेपर लीक पर होगी सख्त कार्रवाई
इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा कि, हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले-जिले में युवाओं से बात की है. भर्ती विधान बनाने के लिये नेताओं कार्यकर्ताओं ने युवाओं से बात की, युवाओं की समस्याओं को समझा गया. भर्ती विधान कहने का मकसद है कि यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है. यूपी में लोग त्रस्त हैं रोजगार नहीं मिलते हैं. हम वादा करते हैं कि पेपर लीक को रोका जाएगा, पेपर लीक हुआ तो कड़ी सजा होगी. परीक्षा के लिए यात्रा भी फ्री होगी. युवा परेशान हैं नौकरियां नहीं मिल रही हैं. युवाओं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाएगा.

जॉब कलैंडर बनाया जाएगा
प्रियंका गांधी ने कहा कि, 20 लाख सरकारी नौकरियों में डेढ़ लाख प्राथमिक विद्यालय में खाली हैं, माध्यमिक में 38 हज़ार, उच्च में 8 हज़ार, डॉक्टरों के 6 हज़ार, पुलिस के 1 लाख का पद खाली हैं. 20 हज़ार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के 27 हज़ार पद खाली हैं, संस्कृत विद्यालय में 2 हज़ार पद खाली हैं. इसके लिए एक जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा. जिसमें परीक्षा की तारीख, रिज़ल्ट की तारीख और नियुक्ति की तारीख होगी. उल्लंघन होने पर कार्रवाई होगी.

प्रियंका ने आगे बताया कि सिंगल विंडो स्कॉलरशिप पोर्टल बनाया जाएगा. अति पिछड़ों को 1% के ब्याज पर 5 लाख तक का लोन दिया जाएगा. ड्रग्स की समस्या के लिए Councelling Camps लगेंगे. युवा फेस्टिवल, विश्व स्तरीय क्रिकेट एकेडमी और बाकी खेलों की ऐकेडमी खोली जाएंगीं.

ये भी पढ़ें – Congress Youth Manifesto: सरकार बनी तो युवाओं को कैसे मिलेगा रोजगार, कांग्रेस ने यूपी चुनाव से पहले जारी किया यूथ मेनिफेस्टो

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट