Goa Election 2022: पणजी सीट से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने कर दिया एलान

<p><strong>Goa Assembly Election 2022:</strong> गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने ऐलान किया है कि वो निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे. उत्पल कहा कि मैं पणजी निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा. उत्पल ने सीट का एलान करते हुए कहा कि मैं सत्ता या किसी पद के लिए नहीं लड़ रहा हूं, मैं अपने पिता के मूल्यों के लिए लड़ रहा हूं, भाजपा के पुराने कार्यकर्ता मेरे साथ हैं.</p> <p>उत्पल को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने उत्पल से आप के टिकट पर चुनाव लड़ने का भी ऑफर दिया था. आम आदमी पार्टी (AAP) के गोवा उपाध्यक्ष वाल्मीकि नाईक ने बयान देते हुए कहा था कि अगर उत्पल पर्रिकर पणजी सीट से ‘आप’ के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते है तो मैं उनके लिए अपनी उम्मीदवारी छोड़ने को तैयार हूं. अरविंद केजरीवाल ने पहले ही कहा है कि हम पर्रिकर जी का बहुत सम्मान करते है, अब फैसला उत्पल को लेना है. केजरीवाल ने कहा था कि यदि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर उनकी पार्टी में शामिल होना चाहें तो उनका स्वागत है.</p> <p>उत्पल पर्रिकर पणजी विधानसभा क्षेत्र से BJP का टिकट लेने के लिए प्रयास कर रहे थे, हालांकि सत्तारूढ़ दल ने इसे कोई खास तवज्जो नहीं दी. इस सीट का प्रतिनिधित्व उनके पिता ने दो दशक से अधिक समय तक किया था.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News