Co-WIN Registration: अब एक मोबाइल नंबर से चार नहीं इतने लोगों का होगा रजिस्ट्रेशन, रेज़ अ इश्यू यूटिलिटी सुविधा भी शुरू

Co-WIN Registration: अब Co-WIN पोर्टल पर एक मोबाइल नंबर से 6 सदस्यों को रेजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. इससे पहले एक मोबाइल नंबर पर सिर्फ चार लोगों का रेजिस्ट्रेशन होता था. Cowin पोर्टल में इसके लिए जरूरी बदलाव किए जा चुके हैं. वहीं वैक्सीन स्टेटस में गलती को ठीक करने के लिए अब cowin पर एक नई सुविधा शुरू की गई है.

इसके अलावा टीकाकरण की स्थिति में भी बदलाव हो सकेगा. Cowin एकाउंट में रेज एन इशू के तहत एक नई सुविधा शुरू की गई है जिसके माध्यम से लाभार्थी अपनी वर्तमान टीकाकरण स्थिति में बदलाव कर सकते हैं, जैसे पूर्ण वैक्सीनेटेड से पार्शियल वैक्सीनेटेड या अनवैक्सीनेटेड कर सकता है.

फिलहाल ये सुविधा इसलिए दी गई है क्योंकि कई मामलों में गलती से गलत डेटा एंट्री होने पर ऐसा हुआ है. ऐसे में अब वैक्सीन लाभार्थियों द्वारा टीकाकरण की स्थिति को ठीक किया जा सकता है, जहां कभी-कभी अलग-अलग मामलों में, टीकाकरण प्रमाण पत्र लाभार्थियों के टीकाकरण डेटा के गलती में वैक्सीनेटर द्वारा अनजाने में डेटा एंट्री के दौरान गलती से होती है.

ABP C Voter Survey: परिवार में सेंध से समाजवादी पार्टी को चुनाव में नुकसान होगा? जनता ने बताया सच, चौंकाने वाला खुलासा

रेज़ अ इश्यू यूटिलिटी के माध्यम से ऑनलाइन अनुरोध सबमिट करने के बाद परिवर्तनों में 3-7 दिन लग सकते हैं. इस तरह के लाभार्थी अपनी वैक्सीन डोज जो दी जानी है ले सकते हैं. ऐसा एक बार सिस्टम में नई टीकाकरण स्थिति सफलतापूर्वक अपडेट हो जाने के बाद मौजूदा मानक दिशानिर्देशों के अनुसार, निकटतम टीकाकरण केंद्र में हो सकता है.

ABP News C Voter Survey: सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने पर अखिलेश को फायदा होगा या नुकसान? सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News