Corona In Gujrat: गुजरात (Gujarat) सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना (Corona) संक्रमण के मामलों को देखते हुए 9 महानगरों और 21 शहरों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है. नई गाइडलाइन्स में होटल (Hotel) और रेस्टोरेंट (Restaurant) को 24 घंटे होम डिलीवरी (Home Delivery) सेवा जारी रखने की अनुमति दी गई है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Chief Minister) ने प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) को नियंत्रित करने के लिए कई शहरों में रात्रि कर्फ्यू (Night Curfew) लागू करने समेत कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं.

फिलहाल, अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर, जूनागढ़, भावनगर, गांधीनगर में आनंद और नडियाद में रात का कर्फ्यू लागू था. जिसे बढ़ाकर 27 जनवरी तक कर दिया गया है. कोरोना संक्रमण के हाई पॉजीटिविटी अनुपात वाले 19 शहरों में सुरेंद्रनगर, ध्रांगढ़रा, मोरबी, वांकानेर, धोराजी, गोंडल, जेतपुर, कलावाड़, गोधरा, विजलपोर (नवसारी), नवसारी, बिलिमोरा, व्यारा, वापी, वलसाड, जनवरी में रात्रि कर्फ्यू लागू करने का निर्णय लिया गया.

इन शहरों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा. सरकार के मुताबिक थियेटर, सिनेमा हॉल, जीम, रीडिंग लाइब्रेरी, 9वीं कक्षा से उपर की स्कूल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चालू रख सकेंगे.

गुजरात में शुक्रवार के कोरोना के 21,225 नए मामले सामने आए हैं और 16 मरीजों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में सूबे में 9,254 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है जबकि 172 मरीज वेंटिलेटर पर हैं. अहमदाबाद शहर में 8,627 मामले, सूरत में 2124 मामले, वडोदरा में 2432 मामले, राजकोट में 1502 मामले, गांधीनगर में 612 मामले सामने आए हैं. इस वक्त राज्य में कुल 1,16,843 सक्रिय मामले सामने आए हैं. प्रदेश में कुल 10,215 लोगों की मौत हुई है.

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- इस आधार पर होगा बीजेपी के उम्मीदवारों का चयन

Uttarakhand Election 2022: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत किस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव? जानिए- कांग्रेस ने क्या तय किया

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया