Tonga Tsunami: टोंगों में ज्वालामुखी के फटने से समुंदर में आयी सुनामी ने कई लोगों की जान ले ली है साथ ही कई इमारतें धराशाई हो गईं. वहीं इस बीच एक 57 साल के दिव्यांग शख्स ने 27 घंटे लगातार पानी में तैरकर अपनी जान बचा ली है.

दरअसल, बीते हफ्ते टोगों में ज्वालामुखी के फटने से अटाटा आइलैंड पर सुनामी आ गई थी जिसमें 57 साल के दिव्यांग लिसाया फोलौ (Lisala Folau) जो दोनों पैर से चल-फिर नहीं सकते वो भी इसकी चपेट में आ गए थे. डेली मेल के अनुसार, लिसाया शाम करीब 6 बजे अपने बेटे और भतीजे के साथ बैठे हुए थे. उसी दौरान समुंदर से उठी लहरों ने उनके घर को तहस नहस कर बहा दिया जिसमें वो और उनका परिवार बह गए.

12 किलोमीटर तैरे लिसाया

बताया जा रहा है कि, लिसाया ने बचने के लिए एक पेड़ का सहारा लिया लेकिन एक बड़ी लहर ने उन्हें कई किलोमीटर दूर एक निर्जन आइलैंड पर बहा दिया. इसके बावजूद लियासा ने हार नहीं मानते हुए इस जंग को लड़ा और लगभग 27 घंटे तक 12 किलोमीटर तैरने के बाद वो रात करीब 10 बजे तोंगतापु पहुंचने में कामयाब हुए. हालांकि, अब तक उनका बेटा और भतीजा दोनों लापता बताये जा रहे हैं.

लिसाया ने खुद बतायी पूरी आपबीती

लिसाया ने अपनी इस जंग का जिक्र खुद एक स्थानीय रेडियो स्टेशन Broadcom FM के साथ शेयर किया. उन्होंने बताया कि मैं और मेरे परिवार वालों ने बचने के लिए पेड़ का सहारा लिया लेकिन मैं बाद में बह गया था. मेरा बेटा और भतीजा मुझे बचाने के लिए पुकार रहे थे लेकिन मैंने उन्हें अनसुना कर दिया क्योंकि मैं नहीं चहता था कि वो अपनी जान जोखिम में डालें. उन्होंने बताया कि अब उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है.

यह भी पढ़ें.

Corona Vaccine: केंद्र सरकार ने वैक्सीन के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए कोरोना से रिकवरी के कितने महीने बाद लगेगी डोज़

UP Election 2022: Mukhiya Gurjar के सपा में शामिल होने पर ओवैसी का अखिलेश पर हमला, कहा- ‘संघी सेक्युलर बन जाते हैं'

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट