CoWin Portal से डेटा लीक मामले में आया स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान, जानिए क्या कहा है

CoWin Portal News: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) की तीसरी लहर के बीच ‘को-विन’ पोर्टल पर डेटा लीक होने को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा बयान सामने आया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने जोर देते हुए कहा कि ‘को-विन’ पोर्टल से कोई डेटा लीक नहीं हुआ है और लोगों के बारे में पूरी जानकारी सुरक्षित है.

को-विन पोर्टल में एकत्रित डेटा ऑनलाइन लीक- रिपोर्ट्स

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि डिजिटल मंच ‘को-विन’ पोर्टल किसी व्यक्ति का ना तो पता और ना ही कोविड-19 टीकाकरण के लिए आरटी-पीसीआर जांच के नतीजों को एकत्र करता है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मीडिया में आई कई खबरों में दावा किया गया है कि को-विन पोर्टल में एकत्रित डेटा ऑनलाइन लीक हो गया है.’’

कोई डेटा लीक नहीं हुआ है- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

बयान में कहा गया है, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि को-विन पोर्टल से कोई डेटा लीक नहीं हुआ है और लोगों पूरा डेटा इस डिजिटल मंच पर सुरक्षित है.’’ इसमें कहा गया है, ‘‘यह भी स्पष्ट किया जाता है कि प्रथम दृष्टया यह दावा सत्य नहीं है और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय खबरों की सच्चाई के बारे में पड़ताल करेगा, क्योंकि को-विन लोगों का ना तो पता और ना ही कोविड-19 टीकाकरण के लिए आरटी-पीसीआर जांच के नतीजे एकत्र करता है.’’

यह भी पढ़ें-

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 37 हजार नए केस दर्ज, ओमिक्रोन के मामले 10 हजार के पार

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 37 हजार नए केस दर्ज, ओमिक्रोन के मामले 10 हजार के पार

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News