Elections 2022: रैलियों-रोडशो पर जारी रह सकता है एक हफ्ते का बैन, प्रचार में मिल सकती है रियायत, चुनाव आयोग कर रहा मंथन

<p style="text-align: justify;">चुनावी राज्यों में क्या रैलियों, बड़ी जनसभाओं और रोड शो को इजाजत दी जाए या नहीं, इसे लेकर चुनाव आयोग ने शनिवार को बैठक की. बताया जा रहा है कि रैलियों और बड़ी जनसभाओं पर प्रतिबंध एक और हफ्ते के लिए जारी रखा जा सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार के लिए थोड़ी रियायत और दी जा सकती है. लेकिन इस बीच राजनीतिक दलों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि केंद्रीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन हो. इसके अलावा बैठक में कोविड नियमों के उल्लंघन मामलों पर भी चर्चा हुई है.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News