नई दिल्ली। Online Food Order Delivery Company ZOMATO ऑनलाइन ऑर्डर के द्वारा लोगों के घरों तक शराब पहुंचाने की तैयारी कर रही है।
गौरतलब है कि 22 मार्च को Lockdown के बाद से पूरे देश में शराब की दुकानें बंद थीं लेकिन Lockdown के बीच ही देश में 4 मई से शराब का कारोबार खोल दिया गया है और शराब की जमकर बिक्री हो रही है लेकिन दिल्ली और महाराष्ट्र समेत ज्यादातर राज्यों में शराब की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है जिसकी वजह से Corona Virus संक्रमण फैलने का खतरा और भी बढ़ गया है। हालांकि दिल्ली सरकार ने भीड़ कम करने के लिए शराब की कीमतों में 70 फीसदी कोरोना टैक्स भी लगाया गया है बावजूद इसके समस्या से निजात मिलती नहीं दीख रही है।
यह भी पढ़ें: Board Exams कराना नामुमकिन, इंटरनल असेसमेंट बेस पर पास किए जाएं स्टूडेंट्स : Manish Sisodia
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार Zomato कंपनी के CEO मोहित गुप्ता ने International Spirits and Wines Association of India (ISWAI) को एक प्रस्ताव भेजकर शराब की Home Delivery शुरू करने की पेशकश की है। कंपनी अभी सिर्फ Orange Zone और Green Zone में मौजूद घरों में ही शराब डिलीवर करना चाहती है।
यह भी पढ़ें: Lockdown के बाद कैसी होगी Delhi Metro, जानिये बदले हुए नियम
मामले से जुड़े जानकारों का कहना है कि शराब की होम डिलीवरी कोरोना वायरस को दूर रखने का सही तरीका हो सकता है और हाल ही में छत्तीसगढ़ और पंजाब सरकार ने शराब की होम डिलीवरी की मंजूरी दे दी है।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





