ABP CVoter Survey: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव सर पर हैं. वर्तमान सरकार जीत का दावा कर रही है, लेकिन बीते पांच सालों में सीएम योगी की अगुवाई वाली यूपी सरकार के कामकाज से जनता कितनी खुश है और कितनी नाराज़ इसका पता तो 10 मार्च को चुनावी नतीजों से चलेगा. हालांकि सरकार बड़ी जीत का दावा ठोक रही है, जिसे समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस नकार रहे हैं. सभी विपक्षी पार्टियां अपनी सरकार आने का दावा कर रहे हैं.

सियासी दावों के बीच एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में चुनावी सर्वे किया है. ज़मीन पर उतरकर सर्वे के ज़रिए लोगों से उनकी राय जानी गई है. यूपी की जनका का मूड जानने के लिए लोगों से सवाल किया गया कि क्या योगी सरकार से नाराज हैं और बदलना चाहते हैं? इस सवाल पर सबसे ज्यादा 47 फीसदी लोगों ने ने कहा हां, सरकार से नाराज़ हैं और इसे बदलना चाहते हैं.

योगी सरकार से नाराज हैं और बदलना चाहते हैं ?
C VOTER का सर्वे

20 नवंबर – 18 दिसंबर- 22 जनवरी
नाराज, बदलना है- 46% 47% 47%
नाराज, नहीं बदलना है- 29% 27% 27%
न नाराज, न बदलना है- 25% 26% 26%

यूपी चुनाव का काउंटडाउन जारी है और हर दिन के साथ जोर शोर से प्रचार का दौर भी जारी है.. सीएम योगी गोरखपुर से तो अखिलेश मैनपुरी की करहल सीट से मैदान में हैं. रैलियों और रोड शो पर तो इस पूरे महीने तक रोक है, लेकिन डोर टू डोर कैंपेन और सोशल मीडिया पर प्रचार जारी है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है.

Rahul Gandhi बोले- देश में 4 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेला, मोदी सरकार पर तंज- ‘विकास ओवरफ्लो, ऑनली फॉर हमारे दो'

UP Election: 300 यूनिट फ्री बिजली के वादे पर CM Yogi ने फिर उठाया सवाल, कहा- कोरोना काल में मैदान से गायब थी सपा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया