PM Modi ने इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम स्टैच्यू का किया अनावरण, जानिए इसको लेकर क्या कहा

Hologram Statue of Netaji: पीएम मोदी (PM Modi) ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया. सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में हुआ था. पीएम मोदी ने प्रतिमा के अनावरण के बाद कहा कि भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर पूरे देश की तरफ से मैं आज उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं. ये दिन ऐतिहासिक है, ये कालखंड भी ऐतिहासिक है. ये स्थान जहां हम सब मौजूद हैं, ये भी ऐतिहासिक है. पीएम मोदी ने कहा कि नेशनल वॉर मेमोरियल भी यहां से पास है. उन्होंने कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. इस मौके पर हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजिल दे रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी ने बड़े गर्व के साथ, बड़े आत्मविश्वास के साथ, बड़े साहस के साथ अंग्रेजी शासन के सामने कहा था कि मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं लूंगा, मैं इसे हासिल करूंगा. जिन्होंने भारत की धरती पर पहली आजाद सरकार का स्थापित किया, हमारे उन नेताजी की भव्य प्रतिमा डिजिटल स्वरूप में इंडिया गेट पर स्थापित हो रही है. जल्द ही इस होलोग्राम की जगह ग्रेनाइड की प्रतिमा लेगी. ये प्रतिमा आजादी के नायक को देश की तरफ से कृतज्ञ श्रद्धांजलि है. ये प्रतिमा आगामी पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि हर भारतीय को देश के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है. पीएम मोदी ने लोगों को ‘पराक्रम दिवस’ की भी शुभकामनाएं दीं. सरकार ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर नमन करता हूं. हर भारतीय को हमारे देश के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है.’’

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एलान किया था कि देश के इस महान सपूत के प्रति आभार के प्रतीक के रूप में इंडिया गेट पर उनकी ग्रेनाइट की एक प्रतिमा लगाई जाएगी. प्रधानमंत्री की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति की लौ का, राष्ट्रीय समर स्मारक पर जल रही लौ में विलय किए जाने को लेकर केंद्र सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर हैं.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News