National Voters Day 2022: हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है. इस दिन देश के चुनावों में अहम भूमिका निभाने वालों को पुरस्कार दिया जाता है. इस साल जिन लोगों को पुरस्कार दिया जा रहा है, उनमें सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाले ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन के प्रधान महानिदेशक सत्येंद्र प्रकाश भी शामिल हैं.

चुनावों में लोगों की हिस्सेदारी बढ़ाने के मामले में सरकारी विभागों में सबसे अच्छा काम करने की श्रेणी में इस साल का पुरस्कार सत्येंद्र प्रकाश और उनके विभाग को दिया गया है. भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश को ये पुरस्कार 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार और केरल जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में किए गए काम के लिए दिया जा रहा है.

चुनावों में लोगों की रुचि बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए प्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपने विभाग के अन्य सहयोगियों और क्षेत्रीय ब्यूरो के साथ मिलकर चुनावों में लोगों की रुचि बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए. इनमें पोस्टर, नाट्य प्रस्तुति और सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों का इस्तेमाल किया. प्रकाश को ये पुरस्कार 25 जनवरी को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के कर कमलों से दिया जाएगा.

इस साल चुनाव से ठीक पहले 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता मनाया जाएगा. दरअसल 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी और इसलिए 2011 में इसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस घोषित किया गया. 25 जनवरी 2011 में तात्कालिक राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ का शुभारंभ किया था.

ये भी पढ़ें-

<a title="Corona in India: कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्टेज में ओमिक्रोन, देश के कई शहरों में खतरा बढ़ने की संभावना" href="https://www.abplive.com/news/india/corona-omicron-variant-is-in-community-transmission-stage-in-country-and-become-dominant-2044996" target="">Corona in India: कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्टेज में ओमिक्रोन, देश के कई शहरों में खतरा बढ़ने की संभावना

<a title="Maharashtra: ऊर्जा मंत्री ने CM उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी, संकट में पड़े बिजली विभाग को उबारने के लिए मांगी ये इजाजत" href="https://www.abplive.com/news/india/maharashtra-energy-minister-nitin-rawat-letter-to-cm-uddhav-thackeray-to-rescue-power-department-in-crisis-ann-2045082" target="">Maharashtra: ऊर्जा मंत्री ने CM उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी, संकट में पड़े बिजली विभाग को उबारने के लिए मांगी ये इजाजत

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया