Uttar Pradesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में सियासी पारा हाई है, बीजेपी लगातार राज्य में सियासी रणनीति को लेकर मीटिंग्स कर रही है. उत्तर प्रदेश चुनाव के उम्मीदवारों के चयन को लेकर कोर ग्रुप की बैठक शुरू हो गई है. इस मीटिंग में देश के गृहमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह भी पहुंचे हैं.

छठे और 7वें चरण के उम्मीदवारों के नामों के चयन को लेकर कोर ग्रुप की ये मीटिंग हो रही है. कोर ग्रुप की बैठक के लिए यूपी बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले से ही बीजेपी मुख्यालय में मौजूद हैं.

बीजेपी ने हाल ही में यूपी की 85 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. असीम अरुण को कन्नौज से, अदिति सिंह को रायबरेली से, हरदोई से नितिन अग्रवाल को, बिधूना से रिया शाक्य को टिकट दिया गया है. 85 उम्मीदवारों में 15 महिलाएं हैं. असीम अरुण कानपुर के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं. उत्तर प्रदेश काडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने हाल में कानपुर के पुलिस आयुक्त पद पर रहते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली थी. इसके बाद 16 जनवरी को अरुण बीजेपी में शामिल हो गए थे.

रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से टिकट दिया गया है. हरिओम यादव को सिरसागंज से उम्मीदवार बनाया गया है. रामवीर उपाध्याय ने हाल ही में बीएसपी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था. वहीं हरिओम यादव सपा से बीजेपी में आए हैं. पार्टी ने राज्य सरकार में मंत्री सतीश महाना को महाराजपुर विधानसभा सीट से एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है.

बीजेपी ने अब तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 194 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है. बीजेपी ने पहली सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित 107 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. इसके बाद पार्टी ने बरेली जिले की दो और सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें- PM Modi ने इंडिया गेट पर Subhash Chandra Bose की होलोग्राम प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- ये आजादी के महानायक को राष्ट्र की श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें- ABP Opinion Poll: यूपी में कौन मारेगा बाजी, पूर्वांचल-बुंदेलखंड-अवध और पश्चिमी यूपी में किसका दबदबा? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया