UP Election: यूपी बीजेपी में सहयोगियों को सीट देने पर फंसा पेंच, 208 सीटों पर अब भी सस्पेंस, कोर ग्रुप की बैठक आज लगातार दूसरे दिन

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी में बैठकों का दौर खत्म नहीं हो रहा है. कई दौर की बैठकों के बाद भी अब तक बीजेपी सारे उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं कर पाई है. गठबंधन के लिए सीटों का पेंच भी अभी फंसा हुआ है. एक-एक सीट के लिए माथापच्ची की जा रही है. एक-एक समीकरण देखा जा रहा है और इसीलिए एक के बाद एक बैठकों का दौर जारी है.

रविवार को एक बार फिर यूपी में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई. जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), यूपी के सीएम यागी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), बीजेपी यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए. लेकिन बैठक पूरी नहीं हुई. बैठक खत्म होने के बाद भी करीब ढाई घंटे तक अमित शाह और जेपी नड्डा ने अलग से चर्चा की. यूपी बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक आज लगातार दूसरे दिन जारी रहेगी.

200 से ज्यादा सीटों पर सस्पेंस

सारी माथापच्ची के बाद भी बीजेपी अब तक उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर पाई है. पहली लिस्ट में 107 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था. दूसरी लिस्ट में सिर्फ दो नाम थे. तीसरी लिस्ट में 85 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था. यानी 403 में से बीजेपी अब तक सिर्फ 194 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर पाई है.

मामला सिर्फ अपने उम्मीदवारों के ऐलान का नहीं है बल्कि पेंच सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे का भी फंसा है. निषाद पार्टी और अपना दल के साथ मिल कर लड़ने का ऐलान तो हुआ लेकिन अब तक सीटों का ऐलान नहीं हुआ. बीजेपी के साथ सीटों को लेकर चर्चा चल रही है. एक-दो दिन में सीट संख्या और कौन सी सीट से लड़ेंगे यह पता चला जाएगा.

अपना दल ने एक उम्मीदवार उतारा

निषाद पार्टी इंतजार में है तो वहीं अपना दल सोनेवाल अब तक सिर्फ एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतार पाया है. बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही अपना दल (सोनेलाल) ने पार्टी के पहले टिकट के तौर पर एक मुस्लिम उम्मीदवार का ऐलान किया है. रामपुर की स्वार टांडा सीट से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के मुकाबले हैदर अली खान को उतारा गया है.

आज 11 बजे फिर बीजेपी की कोर कमेटी एक-एक सीट पर चर्चा करेगी. 25 जनवरी यानी मंगलवार को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है. उम्मीद की जा रही है कि सीटों को लेकर बीजेपी इस दिन अपने सारे पत्ते खोल सकती है.

ये भी पढ़ें-

Exclusive: BJP नेताओं को कुशवाहा की दो टूक, कहा- पार्टी अपने स्टैंड पर रहेगी कायम, विशेष राज्य का दर्जा जरूरी

CM उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर निशाना, बोले- इस्तेमाल करो और फिर फेंक दो, ये उनकी नीति है

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News