WHO on Omicron Variant: कोविड -19 पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोव ने रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना का नया और तेजी से फैलने वाला वेरिएंट ‘Omicron’ डेल्टा की तुलना में कम गंभीर है, लेकिन यह अभी भी एक खतरनाक वायरस है.

ओमिक्रोम का डेल्टा (Delta) से कम गंभीर होने के बाद भी लोग अस्पताल तक क्यों पहुंच रहे हैं और उस वायरस से मौत क्यों हो रही है? इस सवाल के जवाब में डॉ. केरखोव ने कहा कि इस बात के सबूत बढ़ रहे हैं कि ओमिक्रॉन प्रतिरक्षा शक्ति को चकमा दे सकता है. केरखोव ने कहा, "नए वेरिएंट पर हो रहे सोध में हम जो सीख रहे हैं, वह यह है कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोग, बुजुर्ग या जो लोग बिना टीकाकरण के हैं, उनके लिए ओमिक्रोन का संक्रमण खतरनाक हो सकता है."

दुनिया में हर किसी को होगा ओमिक्रोन

यह पूछे जाने पर कि क्या दुनिया के हर किसी को ओमिक्रोन होगा? केरखोव ने कहा, "इस वेरिएंट के संक्रमण की रफ्तार किसी भी अन्य स्ट्रेन से ज्यादा तेज है. ऐसे में इसका सभी लोगों तक पहुंचना बड़ी बात नहीं है. ये आसानी से काफी लोगों को संक्रमित कर सकता है." हालांकि, उन्होंने कहा कि इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है यह दुनियाभर के लोगों को संक्रमित कर सकता है. उन्होंने कहा, “हम निश्चित रूप से दुनिया भर में उच्च मामलों और मामलों की वृद्धि देख रहे हैं, लेकिन जरूरी नहीं की ये दुनिया के सभी लोगों को संक्रमित करे."

हर देश में पहुंच चुका है ओमिक्रॉन वैरिएंट

मारिया कहती हैं कि जिन देशों में जीनोम सीक्वेंसिंग की तकनीक अच्छी है, उन देशों में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के पाए जाने की पुष्टि हो चुकी है. अबतक तो इसी बात की संभावना जताई जा रही है कि यह दुनिया के हर देश में पहुंच चुका है. बता दें कि इस वेकिएंट से सबसे ज्यादा प्रभावित ब्रिटेन और अमेरिका हुआ है. यहां हर रोज लाखों की संख्या में कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. इसके अलावा और भी कई देशों में हालात बहुत गंभीर हो गए हैं.

ये भी पढ़ें:

Exclusive: BJP नेताओं को कुशवाहा की दो टूक, कहा- पार्टी अपने स्टैंड पर रहेगी कायम, विशेष राज्य का दर्जा जरूरी

CM उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर निशाना, बोले- इस्तेमाल करो और फिर फेंक दो, ये उनकी नीति है

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया